फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांच सबसे अजीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये भारतीय भी कर चुके हैं कमाल

Thu, 19 Nov 2020 02:44 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के सबसे अजीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Facebook/xephyr collection/MAGiC MADE
विश्व रिकॉर्ड बनाना कोई आसान काम नहीं होता है। इसके लिए हुनर का होना बहुत ही जरूरी है और साथ ही साथ सफल होने के लिए मेहनत भी उतनी ही जरूरी है। वैसे तो लोग कुछ अच्छा करके रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं, जिससे दुनियाभर में उनका नाम हो जाए, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अजीबोगरीब काम करके दुनियाभर में प्रसिद्ध हो जाते हैं। आज 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड डे' है। हर साल 19 नवंबर को यह खास दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे अजीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में, जो आपको हैरान कर देंगे। इनमें से कुछ रिकॉर्ड तो भारतीयों ने भी बनाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया का सबसे बड़ा प्याज - फोटो : Facebook/Agriculture.pk
आमतौर पर जब आप प्याज खरीदने जाते हैं तो एक किलो में कम से कम 6-7 प्याज तो आते ही होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे बड़ी प्याज का वजन आठ किलोग्राम से भी ज्यादा है। इस प्याज को इंग्लैंड के रहने वाले पीटर ग्लेजब्रुक ने उगाया था। इस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। 
विज्ञापन

3 of 6
नीलांशी पटेल - फोटो : Facebook/Knowledge Hub
गुजरात के मोडासा की रहने वाली 17 वर्षीय नीलांशी पटेल को दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली लड़की के तौर पर जाना जाता है। उनके बालों की लंबाई छह फीट से भी ज्यादा है। इन बालों की वजह से ही उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। 

4 of 6
राम सिंह चौहान (लंबी मूंछों वाले) - फोटो : Facebook/Momentary Fun
आपने कई बार लोगों को ये कहते सुना होगा कि 'मूंछें तो मर्दों की शान होती हैं' या 'मूंछ नहीं तो कुछ नहीं', लेकिन क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानते हैं, जिसकी मूंछों की लंबाई करीब 14 फीट है। जी हां, राजस्थान के राम सिंह चौहान का नाम इसी वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने 39 साल से अपनी मूंछें नहीं काटी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
क्रिस वॉल्टन (लंबे नाखूनों वाली महिला) - फोटो : Facebook/Bijou Creations Inc.
इस महिला का नाम क्रिस वॉल्टन है। इनके नाम दुनिया में सबसे लंबे नाखून रखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनके बाएं हाथ के नाखून की लंबाई 10 फीट दो इंच जबकि दाएं हाथ के नाखून की लंबाई नौ फीट सात इंच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एकैटेरिना लिसिना - फोटो : Instagram/ekaterina lisina
ये रूस की एकैटेरिना लिसिना हैं। इनके नाम दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनके बाएं टांग की लंबाई 132.8 सेमी. और दाहिने टांग की लंबाई 132.2 सेमी. है। यही नहीं, वह दुनिया की लंबी मॉडल का खिताब भी जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें