Great Smog of London: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के आसमान पर धुंध छाई हुई है, जिसमें लोगों का सांस लेना भी भारी हो रहा है। 500 AQI को पार करते हुए दिल्ली-NCR की हवा 25-30 सिगरेट के धुएं जितनी जहरीली हो गई है। ऐसे में कई लोग हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने की मांग भी कर रहे हैं। प्रदूषण की इस मोटी चादर को छाए आज छठा दिन है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ इस तरह का स्मॉग करीब 70 साल पहले लंदन में भी गहराया था, जिसे लोगों ने पहले तो हल्के में लिये लेकिन ये उनकी भूल थी। उस स्मॉग ने इतनी खतरनाक रूप लिया कि दिन में अचानक अंधेरा छा गया, हजारों लोगों की मौत हो गई, अस्पतालों में जगह नहीं थी, चारों ओर बेहद भयावह मंजर था। साल 1952 में ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दिसंबर के शुरुआती दिनों में एक भयावह अंधेरा छाया था। 70 साल पहले लंदन का आसमान पूरी तरह काला हो गया था। वहां कि हवा इतनी काली और दमघोंटू हो गई कि धरती पर सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंच रही थी। इतना ही नहीं इस हवा ने एक ही दिन में हजारों लोगों की जान ले ली।