फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे पति जो चाहते हैं, मैं उन्हें वो नहीं दे पा रही' लिखकर लड़की ने शादी से पहले ही दे दी जान

Fri, 25 Jan 2019 08:19 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Demo pic
राजस्थान के भरतपुर में एक 26 वर्षीय लड़की ने शादी से एक महीने पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक रूमाल मिला है, जिसपर दोनों तरफ सुसाइड नोट लिखे हुए हैं। इसमें एक तरफ लड़की ने अपने भाई को पत्र लिखा है, जबकि दूसरी तरफ उसने अपने होने वाले पति को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 6
Demo pic
जानकारी के मुताबिक, लड़की पेशे से एक टीचर थी और वो गणेश विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर रहती थी। उसकी शादी 10 मार्च को होनी थी। लेकिन उससे पहले ही उसने अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि लड़की पंखे से लटकी हुई थी, जिसके बाद उसके शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन

3 of 6
Demo pic
लड़की के कमरे से पुलिस ने उसके दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। हालांकि दोनों मोबाइल पासवर्ड से लॉक हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि मृतका  ने आखिरी बार किससे बात की थी और कितनी देर बात हुई थी। हालांकि घटना के संबंध में मृतक लड़की के पिता ने आत्महत्या का मामला दर्ज कराया है। 

4 of 6
Demo pic
पुलिस को लड़की के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उसमें उसने अपने भाई के बारे में लिखा है कि मेरा भाई दुनिया में सबसे ज्यादा मुझे प्यार करता है। वह मुझसे छोटा है, लेकिन मैंने जिंदगी जीने का तरीका उससे ही सीखा। वह मेरे लिए सारी दुनिया से लड़ता था, लेकन अफसोस कि मैं आजतक उसे कोई भी खुशी नहीं दे पाई। मैं एक अच्छी बहन नहीं हूं। सॉरी भाई। यह पत्र उसने 18 दिसंबर, 2018 को लिखा था। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
लड़की ने रूमाल के दूसरी तरफ जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें उसने अपने मंगेतर के बारे में लिखा है कि मैंने अपने आप को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां सिर्फ और सिर्फ .... हैं। मैं अपनी बातों को लिखने के लिए जिस कागज का इस्तेमाल कर रही हूं, वो मेरे पति के खून से सना है। जो मेरे कान्हा (पति) चाहते हैं, मैं उन्हें वो नहीं दे पा रही हूं। मैं एक अच्छी पत्नी नहीं हूं, जबकि इस पत्नी का पति बहुत अच्छा है। सॉरी बाबू। लड़की ने अपने होने वाले पति के नाम यह पत्र 19 दिसंबर, 2018 को लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Demo pic
फिलहाल लड़की के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, उसका मंगेतर भी एक टीचर ही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही कॉल डिटेल भी निकाले जा रहे हैं, ताकि ये पता चल सके कि उसकी आखिरी बार किससे बात हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें