फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननद-भाभी के बीच बन गया था समलैंगिक संबंध, फिर दोनों ने कर डाला ये काम

Tue, 26 Mar 2019 04:59 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com
किसी ने सही कहा है प्यार अंधा होता है, वो कभी भी-कहीं भी और किसी के साथ भी हो सकता है। एक ऐसा ही बेहद चौंकाने वाला मामला उस वक्त सामने आया जब एक ननद अपनी भाभी से से ही प्यार कर बैठी। दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा की उन्होंने सभी दीवारों को तोड़ एक होने का फैसला कर लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com
दरअसल, ये पूरा मामला हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के तवली गांव का है। जहां पर भाभी के साथ रहने की जिद कर रही ननद ने अपने पति को तलाक तक दे दिया। पति से लेकर भाई तक ने युवती को लाख समझाया लेकिन अपने फैसले से वो टस से मस नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र में पीड़ित युवक की शादी करीब आठ साल पहले पास के ही एक गांव में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शुरुवात के कुछ साल तो उनकी जिंदगी खुशियों से भरी थी। इस दौरान उन्हें दो बेटा और एक बेटी भी हुई।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
शादी के बाद जब युवती घर आई तो उसकी दो ननद भी थी, जिनकी शादी उनके भाई यानि महिला के पति ने चार साल पहले किया था। लेकिन उसकी छोटी बहन एक दिन अचानक अपने ससुराल से मायके लौट आई और वहीं रहने लगी। इस दौरान कई बार उसे भेजने की कोशिश की गई लेकिन वो बहाने बनाने लगी। बताया जाता है कि करीब चार साल पहले विवाहिता की सगी ननद से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी। 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
परिजनों ने युवती की तीन साल पहले शादी भी कर दी, लेकिन वह ससुराल से लौट आई। दोनों के द्वारा कोर्ट में शादी किए जाने की जानकारी देने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। अब मामला खुलने पर परिजन किसी से कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
लेकिन हड़कंप उस दिन मच गया जब ननद-भाभी के बीच चल रहे समलैंगिक संबंधों की पोल खुल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। इस दौरान उनके पतियों ने खूब समझाया लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडीग रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com
वहीं अब मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा है। जहां परिवार के लोग कैसे भी घर को बचाने में जुटे हैं, लेकिन इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने में न तो कोई शिकायत आई है और न ही उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह किसी प्रकार का अपराध भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें