गांधी जयंती 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
लाजपत पार्क में आयोजित सभा के दौरान स्वयंसेवकों ने झोली फैला लोगों से चंदा एकत्र किया था। इस सभा में ऐसे बहुत से लोग थे, जो गांधी जी का ऑटोग्राफ लेना चाहते थे। लेकिन गांधी जी ने इन लोगों को अपना ऑटोग्राफ 5-5 रुपये में बेचने का शर्त रखा। ऑटोग्राफ बेचने से मिलें पैसे को बापू ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए दे दिया।