फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता शराब पीते पीते रोने लगा, बंता ने पूछा- रो क्यों रहे हो? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 13 Apr 2022 02:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Most Funny Chutkule in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास समय का अभाव हो गया है जिसकी वजह से लोगों को हंसने तक का मौका नहीं मिलता है। हसंने की वजह से इंसान चिंता और मानसिक तनाव से बच सकता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए, तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए।
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है।
पिता- क्यों? 
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है।
पिता चुप
विज्ञापन

2 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता- शराब पीते पीते रोने लगा।
बंता- क्या हुआ...रो क्यों रहे हो? 
संता- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा। 
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? 
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक बार क्लास में टीचर ने बच्चों से पूछा- बताओ बच्चों, 1869 में क्या हुआ था?
बंता- मैडम जी, 1869 में गांधी जी का जन्म हुआ था।
टीचर- शाबाश, अच्छा अब बताओ 1872 में क्या हुआ था?
बंता- मैडम जी, 1872 में गांधी जी 3 साल के हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी (पति से)- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे।
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है।
पत्नी- कैसी गलतफहमी?
पति- यही कि मैं सो रहा था!...
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
शर्मा जी एक दिन बैंक में खाता खुलवाने गए।
नाम था राज शर्मा, लेकिन बैंक क्लर्क ने लिखा दिया- 'राजशर्मा'
शर्मा जी ने क्लर्क से कहा- सर, राज और शर्मा के बीच स्थान है।
क्लर्क ने लिख दिया- 'राजस्थानशर्मा'
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर- 10 नंबर के एक सवाल का जवाब दो
स्टूडेंट- सर पूछो सवाल।
टीचर- बताओ सबसे ज्यदा नकल कहां होती है?
स्टूडेंट- सर, व्हाट्स एप पर।
टीचर- शाबाश, लो 10 में 10 नंबर।
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay


गोलू ने अपनी गर्लफ्रेंड के पति से मुलाकात की, 
लड़की का पिता- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुजारे
गोलू- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें