आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रन से हराया। रवींद्र जडेजा की अगुआई में चेन्नई ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की और अपना खाता खोला। लगातार चार मैच गंवाने के बाद चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले में अपनी पूरी ताकत लगा दी। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी सीएसके की टीम आरसीबी के खिलाफ हावी रही। चेन्नई की टीम इस मुकाबले में एक चैंपियन की तरह खेली और बैंगलोर के ऊपर अपना दबदबा बनाकर रखा। शिवम दुबे और रोबिन उथप्पा के छक्कों और रिकॉर्ड साझेदारी से लेकर जडेजा-तीक्षणा की फिरकी, सारी चीजें चेन्नई के पक्ष में गई। आइए तस्वीरों में देखते हैं मैच का रोमांच और पूरा हाल...