फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: शराबी और पुलिस की मजेदार बात सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Tue, 24 Jan 2023 10:42 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: इंसान को हंसने से कई फायदे होते हैं। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और शरीर सेहतमंद रहता है। मन प्रसन्न रहने से मानिसक तनाव दूर होता है और इसकी वजह से होने वाली बीमारियां इंसान से दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा

संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?

डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपए.

संता- ठीक है, तो चलिए.

इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा.

वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा: मरीज किधर है?

संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
शराबी- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
शराबी- नहीं, साहब बीवी देगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।

बंता- कैसे ?

संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली दूध वाला।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?

छात्र- क्योंकि पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।

टीचर बेहोश


 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की... 

पुलिसवाला - मैडम गाड़ी साइड लगाओ।

पिंकी- पहली बार है माफ कर दो ना।

पुलिसवाला- आपको रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या? 

पिंकी- लाइट तो दिखी थी, लेकिन आप कहीं नहीं दिखे, जाने कहां छिपे थे

Comedy Jokes: पति को पत्नी से मजाक करना पड़ गया भारी, पढ़िए वायरल जोक्स
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही तैयार हो गया

पिता- बेटा कहां जा रहा है

बेटा- अरे पापा, आज वैलेंटाइन डे है ना

पिता- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??

बेटा- अरे नहीं पापा मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं

Hindi Jokes: पप्पू ने गप्पू से पूछा- शादी के जोड़े कौन बनाता है? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?

मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......

आपकी फ्री में खोद दूंगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें