फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: जीजा साली के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

Mon, 23 Jan 2023 04:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: हर इंसान के लिए बेहद हंसना जरूरी होता है। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसना बहुत जरूरी है। आपको हंसाने के लिए हम जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 

पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा? 

पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।

पत्नी- फिल्म का नाम क्या है? 

पति- गई भैंस पानी में।

पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे? 

पति- हां, क्या करना है? 

पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।

पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है? 

पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जीजा- तुम्हारी बहन मुझसे बहुत प्यार करती है।
साली- हां, पता है तभी तो इतना प्यारा एसएमएस भेजा है दीदी ने।
जीजा- क्या लिखा है उसमें?
साली- लिखा है,कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाने को, बस से उड़ा देना मेरे परवाने को।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति पत्नी से- 15 सालों में आज पहली बार अलार्म से सुबह-सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी- वह कैसे जी? क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था? 
पति- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
संता- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो...!

Jokes Hindi: आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे ये टॉप 5 जोक्स, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वालों ने कहा, मीना की आवाज कोयल जैसी है, उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
संता ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें