Fundudzi Lake: दुनिया में हजारों झीलें मौजूद हैं। इनमें कई झीलें बेहद खूबसूरत हैं, जबकि कुछ बेहद खतरनाक और रहस्यमयी हैं। क्या आपने कभी किसी ऐसी झील के बारे में सुना या पढ़ा है, जिसका पानी पीने से इंसान की मौत हो सकती है। इसी तरह की एक खतरनाक झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित है। यह झील कुछ रहस्यमयी घटनाओं की वजह से चर्चा में बनी रहती है। दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित खतरनाक और रहस्यमयी झील का नाम फुन्दूजी झील है।
माना जाता है कि फुन्दूजी झील का पानी जो भी पीले, वह जिंदा नहीं बच पाता है। झील का पानी पीने वाले की मौत हो जाती है। इस झील के रहस्य से वैज्ञानिक भी पर्दा नहीं उठा पाए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्राचीन काल में एक कोढ़ी शख्स कहीं से आया था, लेकिन लोगों ने उसको खाना-पानी और रुकने का स्थान नहीं दिया। बताया जाता है कि इससे नाराज होकर उसने लोगों को श्राप दे दिया।इसके बाद वह झील में उतर गया और गायब हो गया।