फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Hotel: ये है उड़ने वाला होटल, बिना लैंड किए महीनों तक आसमान में भरेगा उड़ान! जिम-मॉल की भी मिलेगी सुविधा

Tue, 28 Jun 2022 07:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ये है उड़ने वाला होटल - फोटो : Youtube/Hashem Al-Ghaili
Flying hotel: अभी तक आप जमीन पर फाइव स्टार और सेवन स्टार होटल के बारे में जानते होंगे, लेकिन भविष्य में आपको आसमान में उड़ने वाले होटल देखने को मिलेंगे। इन होटल में जिम, स्विमिंग पूल और शॉपिंग मॉल की भी सुविधा रहेगी। अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ये होटल कितने बड़े होंगे। इन होटल में एक साथ पांच हजार यात्री यात्रा कर सकेंगे। 

इस होटल की सबसे खास बात है कि यह बिना लैंड किए महीनों तक उड़ते रहेंगे। यह उड़ने वाला होटल (Flying hotel) एक तरह का जहाज होगा। एक यूट्यूब चैनल पर उड़ने वाले होटल का कॉन्सेप्ट वीडियो जारी किया गया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। बताया गया है कि इस उड़ने वाले होटल में 20 इंजन होंगे जो आसमान पर राज करेगा। इसमें ऐसी सुविधा रहेगी कि इसे महीनों तक जमीन पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
ये है उड़ने वाला होटल - फोटो : Youtube/Hashem Al-Ghaili
इस उड़ने वाले होटल में लाने और वापस छोड़ने के लिए आज के जैसे प्लेन होंगे जो इनसे सीधे जुड़ेंगे। वह प्लेन यात्री के साथ खाने का सामान और जरूरत की दूसरी वस्तुओं को भी इस विमान में पहुंचाएंगे। होटल और प्लेन को दिए इस कॉन्सेप्ट से प्रदूषण भी नहीं फैलेगा, लेकिन यह न्यूक्लियर पावर से उड़ान भरेंगे। इसकी वजह से ही यह महीनों तक आसमान में उड़ान भरते रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
ये है उड़ने वाला होटल - फोटो : Youtube/Hashem Al-Ghaili

आर्टिस्ट टोनी होम्सटन ने इस विशालकाय होटल का कॉन्सेप्ट तैयार किया है। हाशेम अल्घैली ने इस कॉन्सेप्ट को वीडियो का रूप दिया है। हाशेम का कहना है कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाला स्काई क्रूज भविष्य का परिवहन का हो सकता है। इस विमान का कॉन्सेप्ट इस तरह का है जिससे इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 

4 of 5
ये है उड़ने वाला होटल - फोटो : Youtube/Hashem Al-Ghaili
अगर आसमान में विमान के अंदर कोई खराबी आती है तो उसके अंदर उसे ठीक करने की व्यवस्था है। इस विमान को पूरी तरह आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस से कंट्रोल किया जाएगा। यह विमान बिना पायलट के उड़ेगा। इस वीडियो में बताया गया है कि विमान में रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, जिम, थिएटर, स्विमिंग पूल, हॉस्पिटल की भी सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये है उड़ने वाला होटल - फोटो : Youtube/Hashem Al-Ghaili
इस विमान के ऊपर एक बड़ा हॉल बनाया जाएगा। इस हॉल से अपने चारों तरफ 360 डिग्री तक देख सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों ने स्काई क्रूज के कॉन्सेप्ट को हवाई टाइटैनिक का नाम दिया है। लोगों का कहना है कि यह हवा में उड़ने वाला टाइटैनिक साबित होगा। इस विमान को लेकर लोग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसके क्रैश होने का भी खतरा रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें