फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: राजस्थान में हत्या से पहले कई राज्यों में हिंसा, जानें नुपुर शर्मा के विरोध में कहां क्या हुआ?

Tue, 28 Jun 2022 07:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति सिलाई की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी।
विज्ञापन
1 of 9
नुपुर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति सिलाई की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। गौरतलब है कि पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा द्वारा पैगबंर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी का मामले को लेकर हिंसा का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई राज्यों में उनकी टिप्पणी के विरोध में हिंसा हुई थी। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि नुपुर शर्मा मामले में अब तक क्या-क्या हुआ....
 
विज्ञापन

इस तरह शुरू हुआ विवाद? 

2 of 9
नुपुर शर्मा,स्वरा भास्कर - फोटो : Social media
विवाद वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर हो रही एक टीवी बहस के दौरान नुपुर द्वारा की गई टिप्पणी पर शुरू हुआ है। 27 मई को बहस के दौरान भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसी दौरान कुरान का जिक्र कर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की। जिसपर विवाद शुरू हो गया। 
नुपुर का वीडियो वायरल होने के बाद पांच जून को भाजपा ने नुपुर शर्मा को पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया। नुपुर के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं, नुपुर को मिल रहीं धमकियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की है।
 
विज्ञापन

इन देशों ने जताया विरोध

3 of 9
अरब देशों ने जताया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
नुपुर की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर दुनिया के कई मुस्लिम देशों ने अपना विरोध जताया है। इस लिस्ट में करीब 15 देश शामिल हैं। इनमें कतर, ईरान, इराक, कुवैत, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, ओमान, जॉर्डन, बहरीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा भारत में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने चिट्ठी जारी कर नुपुर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

हालांकि, सभी देशों को भारत की तरफ से जवाब भी दिया जा चुका है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि देश में सभी धर्मों का सम्मान होता है। यहां हर धर्म के लोग रहते हैं और उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता मिली हुई है। कुवैत में भारतीय उत्पादों को अपने स्टोर से हटा लिया गया। 
 

अलकायदा ने दी आतंकी हमले की धमकी

4 of 9
अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी - फोटो : अमर उजाला
छह जून को एक धमकी पत्र के जरिए आतंकवादी समूह अल-कायदा ने कहा है कि वह दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमले शुरू करेगा। अलकायदा ने कहा, 'हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं।’ 
 
विज्ञापन

नुपूर शर्मा को समन

5 of 9
नुपुर शर्मा
भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा पर कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। मामले में मुंब्रा पुलिस ने नुपूर शर्मा को समन भेजा है। पुलिस ने नुपूर शर्मा को 22 जून को हाजिर होने के लिए कहा है। नुपूर के खिलाफ मुंब्रा, ठाणे और पाइधोनी में केस दर्ज हुए हैं। 
 
विज्ञापन

भड़काऊ बयान देने के मामले में 32 लोगों पर एफआईआर

6 of 9
नुपुर शर्मा और अन्य लोगों पर एफआईआर - फोटो : Amar Ujala
नुपुर शर्मा के बाद अब भड़काऊ बयानों को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। इसमें 32 लोगों के नाम हैं। लिस्ट में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी, यति नरसिंहानंद, नवीन जिंदल, पत्रकार सबा नकवी, शादाब चौहान, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुल रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा, पूजा शकुन जैसे नाम शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

इन लोगों ने किया पूर्व भाजपा नेता का समर्थन

7 of 9
नुपुर शर्मा के समर्थन में कई बड़ी हस्तियां उतर आईं हैं। - फोटो : अमर उजाला
नुपुर के समर्थन में नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स, पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह, पत्रकार ताहा सिद्दीकी, अभिनेत्री कंगना रनोट, गुजरात के पूर्व पुलिस अफसर डीजी वंजारा समेत कई लोग बोल चुके हैं।
 

इन शहरों में हुई हिंसा

8 of 9
नुपुर शर्मा के विरोध की आंच - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में तीन जून को जुमे की नमाज के बाद दंगाईयों ने पथराव किया। इसमें छह लोग घायल हुए। 10 जून को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। यहां भी नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।  
 
विज्ञापन

9 of 9
भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ ठाणे में प्रदर्शन - फोटो : PTI
भाजपा से निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली, यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दें कि राज्य के हावड़ा में लोगों ने मौके विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पंजाब के लुधियाना में जामा मस्जिद के आह्वान के बाद पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें