फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flower on Mars: मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल', वैज्ञानिकों ने किया ये बड़ा खुलासा

Sun, 27 Feb 2022 06:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल' - फोटो : Twitter @kevinmgill
मंगल ग्रह (Mars) के रहस्यों के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। समय-समय पर मंगल ग्रह से रहस्यमयी वस्तुओं की तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिन्हें देखने के बाद वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। अब इस बीच मंगल ग्रह से एक और हैरान करनी वाली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर एक पत्थर की है जो फूल की तरह दिख रहा है। 
 
इस अनोखे पत्थर की तस्वीर नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने ली है। इसको देखने के बाद वैज्ञानिक भी कन्फ्यूज हो गए। जब वैज्ञानिकों ने इसकी जांच की तो पता चला कि फूल की तरह दिखने वाला यह एक पत्थर है। वैज्ञानिकों की जांच में इसके निर्माण को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि फूल की तरह दिखने वाले इस पत्थर का निर्माण खनिजों के जुड़ने से इस प्रकार हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल' - फोटो : Twitter @kevinmgill

देखने पर ऐसा लग रहा है कि फूल की अलग-अलग पंखुड़ियां निकली हुई हैं। इस तरह की आकृति को डाइजेनेटिक क्रिस्टल क्लस्टर कहा जाता है। अलग-अलग खनिजों के मिलने की वजह से डायमेंशनल आकार का निर्माण होता है। कई खनिजों के मिश्रण से यह फूल बना है। 
विज्ञापन

3 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल' - फोटो : Twitter @kevinmgill

क्यूरियोसिटी मिशन की डिप्टी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एबिजिल प्रेमैन ने बताया है कि ऐसे आकृतियों का निर्माण नमक से होता है जिसे सल्फेट्स कहा जाता है। हवाओं की दिशा और गति बदलने की वजह से इनकी आकृति कोई निश्चित नहीं होती है। यह आपस में जुड़ जाते हैं और कुछ समय बाद समाप्त भी हो जाते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल' - फोटो : Pixabay

नासा के वैज्ञानिकों ने बीते हफ्ते इस फूल वाली आकृति के पत्थर को देखा था। इसको ब्लैकथॉर्न सॉल्ट नाम दिया गया है। क्यूरियोसिटी रोवर पर लगे मार्स हैंड लेंस इमेजर ने इसकी तस्वीर ली है। इस कैमरे में जूम करने की अधिक ताकत होती है। यह बेहद नजदीक से तस्वीरें ले सकता है। इसके कारण कई पत्थरों की सतह पर खनिजों और टेक्स्चर के बारे में पता चलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें