फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इतिहास की पांच सबसे बड़ी खौफनाक घटनाएं, जिनको आज तक कोई नहीं सुलझा पाया

Tue, 10 May 2022 10:25 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सबसे बड़ी खौफनाक घटनाएं - फोटो : iStock
Five Biggest Mysteries in The World: दुनिया के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं जिनके रहस्य से आज तक कोई पर्दा नहीं उठा सका है। इतिहास के इन रहस्यों को कई इतिहासकारों और वैज्ञानिकों ने सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे बड़े रहस्यों के बारे में जिन्हें अभी तक नहीं सुलझाया जा सका है।

यरुशलम का 'आर्क ऑफ कॉवनेंट'

587 ईसा पूर्व बेबीलोन की सेना ने यरूशलम पर हमला किया था। इस हमले में यहूदियों के शहर को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। इसके साथ ही उनके पहले मंदिर को भी तोड़ डाला था। उस दौरान मंदिर में रखे आर्क ऑफ कॉवनेंट का क्या हुआ? यह अभी भी रहस्य है। आर्क ऑफ कॉवनेंट में 10 धर्मों के आदेशों की किताबें थीं। अभी भी यह बड़ा सवाल है कि आर्क ऑफ कॉवनें को कौन लेकर गया, यह कहां गया? इस बात के कोई सबूत नहीं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि आर्क ऑफ कॉवनेंट को बेबीलोन की सेना यरूशलम पर कब्जा करने के बाद अपने साथ लेकर चली गई, तो वहीं कुछ लोग मानते हैं कि हमले के पहले ही इसको कहीं छिपा कर रख दिया गया था। जब मसीहा वापस जाएंगे, तो आर्क ऑफ कॉवनेंट मिल जाएगा। यह भी माना जाता है कि आर्क ऑफ कॉवनेंट को बेबीलोन की सेना ने तबाह कर दिया था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सबसे बड़ी खौफनाक घटनाएं - फोटो : iStock

ओक आइसलैंड में खजाने का रहस्य

कनाडा के नोवा स्कोटिया के पास स्थित ओक आइसलैंड में बड़ा खजाना होने की बात कही जाती है। दो सदियों से भी अधिक समय से यह बात कहानियों के माध्यम से दुनियाभर में प्रचारित की गई है। बताया जाता है कि कैप्टन विलियम किड नामक एक समुद्री लुटेरे ने इसी स्थान पर अपना खजाना छिपाया था। इसके बाद ओक आइसलैंड में छिपे खजाने को खोजने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च कर दिए गए, लेकिन आज तक वहां छिपे खजाने को नहीं खोजा जा सका। 
विज्ञापन

3 of 5
सबसे बड़ी खौफनाक घटनाएं - फोटो : iStock
बेबीलोन में हैंगिंग गार्डन का सच

बेबीलोन में 2000 साल पहले सच में हैंगिंग गार्डन थे या नहीं, यह अभी तक रहस्य है। 250 ईसा पूर्व कई इतिहासकारों ने अपनी किताबों में बेबीलोन में हैंगिंग गार्डन का जिक्र किया है। उन्होंने इस हैंगिंग गार्डन को दुनिया का अजूबा बताया था। हालांकि हैंगिंग गार्डन के बारे में कोई भी पुरातात्विक सबूत नहीं पाए गए हैं। बेबीलोन और वर्तमान इराक में अभी तक हुई खुदाई में हैंगिंग गार्डन होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। अभी तक यह रहस्य बरकरार है। 

4 of 5
सबसे बड़ी खौफनाक घटनाएं - फोटो : iStock

US के पूर्व राष्ट्रपति की हत्या का राज

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी की हत्या किसने की और उनको किसने मरवाया? यह अभी भी बड़ा सवाल है। अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ा रहस्य माना जाता है। कई दशक बीत जाने के बाद भी जॉन एफ. केनेडी के हत्यारे को लेकर सभी एक मत नहीं हैं। 22 नवंबर 1963 को देश के डलास शहर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी को ली हार्वे ओसवाल्ड ने गोली मार दी थी। केनडी की हत्या के दो दिन बाद ही जैक रूबी नाम के एक व्यक्ति ने ओसवाल्ड की हत्या कर दी। इसके बाद 3 जनवरी 1967 को रूबी की लंग कैंसर की वजह से मौत हो गई। इतिहासकारों का मानना है कि अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति की हत्या करना इतना आसान नहीं था उनको साजिश के तहत मारा गया था। यह आज भी रहस्य है कि केनेडी को किसने मरवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबसे बड़ी खौफनाक घटनाएं - फोटो : iStock


तैरते-तैरते गायब हो गए पीएम

ऑस्ट्रेलिया के 17वें प्रधानमंत्री हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट तैराकी के दौरान गायब हो गए थे। वह 26 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री के पद पर काबिज हुए थे। ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री मेनजिस के रिटायर होने के बाद वह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वह उसी साल आम चुनाव में शामिल हुए थे और उनको भारी जीत मिली थी। उनको आखिरी बार शेविओट बीच पर देखा गया था। 17 दिसंबर 1967 को वह विक्टोरिया के शेविओट बीच पर तैराकी कर रहे थे और इसी दौरान अचानक गायब हो गए। उन्हें बहुत खोजा गया, लेकिन वो कहीं नहीं मिले। आखिरकार 20 दिसंबर 1967 को उन्हें आधिकारिक तौर पर मृत घोषित किया गया, लेकिन उनका शव आज तक नहीं मिल पाया। यह अभी रहस्य कि आखिर वह कहां लापता हो गए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें