फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs KKR Photos: बुमराह की गेंदबाजी पर पत्नी संजना ने लिखा- मेरा पति फायर है, पोलार्ड ने अंपायर पर फेंकी गेंद

Tue, 10 May 2022 10:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस पर बड़ी जीत हासिल कर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। वहीं, मुंबई ने एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड बनाया है। 
 
विज्ञापन
1 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में 2022 कोलकाता की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। लगातार जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत करने वाली कोलकाता ने बीच में बेहद खराब प्रदर्शन किया और प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। अब कोलकाता अपने बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे, तभी यह टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। मुंबई के खिलाफ मैच में कोलकाता ने इसी तरह का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के बल्लेबाजों ने बहुत बड़ा स्कोर नहीं बनाया, लेकिन गेंदबाजों ने बाद में कमाल किया और अपनी टीम को जीत दिला दी। 

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और सिर्फ 10 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। उनकी पत्नी संजना ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिया। वहीं पोलार्ड के हाथ से गेंद छूटकर अंपायर को जा लगी। मैच में रोहित के विकेट पर भी खासा विवाद हुआ। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
कीरोन पोलार्ड की गेंद अंपायर को लगी - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के गेंदबाज कीरोन पोलार्ड की एक गेंद अंपायर को लगी। हालांकि, इससे अंपायर को कोई चोट नहीं लगी। दरअसल कोलकाता की पारी के दौरान जब पोलार्ड गेंदबाजी करने के लिए आए तो क्रिस ग्रेफनी अंपायरिंग कर रहे थे। गेंद पोलार्ड के हाथ से छूट गई और बल्लेबाज की तरफ जाने की बजाय सीधे अंपायर के पेट पर लगी। हालांकि, इससे अंपायर को कोई चोट नहीं लगी। 
 
विज्ञापन

3 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता की टीम के लिए जीत बहुत जरूरी थी। इस मैच में हारने पर कोलकाता प्लेऑफ से बाहर हो जाती, लेकिन कोलकाता ने अपने प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। अब कोलकाता को हैदराबाद और लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल करनी है। मुंबई पर कोलकाता की जीत से फैंस बेहद खुश नजर आए। 

4 of 11
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत  बुमराह इस सीजन पहली बार अपनी पुरानी लय में दिखे। उन्होंने चार ओवर में 10 रन देकर कोलकाता के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस मैच में कोलकाता ने अच्छी शुरुआत की थी और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन बुमराह ने कोलकाता के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया और बड़े स्कोर की उम्मीदें खत्म कर दीं। 
विज्ञापन

5 of 11
बुमराह और संजना गणेसन - फोटो : सोशल मीडिया
जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी से उनकी पत्नी संजना गणेसन बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने मैच के बाद लिखा कि उनका पति फायर है। इस सीजन में बुमराह ने अब तक पांच विकेट निकाले थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने पांच विकेट लेकर कोलकाता की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।  
विज्ञापन

6 of 11
कोलकाता के ओपनर वेंकटेश अय्यर और रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की शुरुआत बेहतरीन रही। वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। यह इस सीजन कोलकाता के लिए सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी रही। इन दोनों ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। रहाणे और वेंकटेश ने वानखेड़े में चेन्नई के खिलाफ 43 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी।
विज्ञापन

7 of 11
कुमार कार्तिकेय विकेट लेने के बाद - फोटो : IPL/BCCI
कुमार कार्तिकेय ने इस मैच में मुंबई की टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने कोलकाता के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को आउट किया। वेंकटेश अय्यर कार्तिकेय का पहला शिकार बने। इसके बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे को भी पवेलियन भेजा। हालांकि, कार्तिकेय रनों पर लगाम नहीं लगा सके। इस वजह से कोलकाता की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। 

8 of 11
जसप्रीत बुमराह को बधाई देते साथी खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मुंबई के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। पहले बुमराह ने विकेट लेकर कोलकाता के सेट बल्लेबाजों को आउट किया फिर बाकी गेंदबाजों ने कंजूसी से गेंदबाजी कर कोलकाता को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। अगर मुंबई के बल्लेबाज फ्लॉप नहीं होते तो उनकी टीम की जीत तय थी। 

9 of 11
ईशान किशन क्रीज पर हैं - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए सिर्फ ईशान किशन का बल्ला चला। किशन ने 43 गेंद पर 51 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। उनके ऊपर ही मुंबई को जीत दिलाने का दारोमदार था, लेकिन उनके आउट होने के बाद मुंबई की टीम बिखर गई। 

10 of 11
विकेट मिलने के बाद रसेल को बधाई देते साथी खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 2.3 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। रसेल ने इस सीजन काफी बेहतर गेंदबाजी की है। वो 12 मैच में 14 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में बल्ले से फेल रहने के बाद रसेल ने गेंद से कमाल किया। 
 
विज्ञापन

11 of 11
थर्ड अंपायर के फैसले का इंतजार करते रोहित और कोलकाता के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में बहुत ही विवादित तरीके से आउट हुए। मुंबई इंडियंस की पारी के पहले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हो गए। दरअसल, कोलकाता ने कैच आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा तो रिप्ले में बल्ले और गेंद के बीच काफी गैप दिख रहा था। इसके बावजूद अल्ट्राएज में हलचल हुई थी। इसके बाद अंपायर ने रोहित को आउट करार दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें