फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर के ढक्कन में फंसे चूहे को फायर फाइटर्स टीम ने बचाया, तस्वीरें और वीडियो वायरल

Thu, 28 Feb 2019 04:19 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : mirror.co.uk
जर्मनी के बेन्शेम शहर में फायर फाइटर्स को फोन पर एक अजीबोगरीब सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि एक चूहा सीवर के ढक्कन में फंसा हुआ है, उसे आपके मदद की जरूरत है। चूहे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : mirror.co.uk
एक चूहे की जान भी कीमती होती है तभी तो मेनहोल में फंसे चूहे को बचाने के लिए फायर फाइटर्स की पूरी टीम जुट गई। चूहे के पिछले दो पैर और कूल्हे का हिस्सा सीवर के ढक्कन में बने छेद से बाहर निकलते वक्त फंस गया। वह न तो बाहर निकल पा रहा था और न ही अंदर जा पा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : mirror.co.uk
फायर फाइटर्स की टीम की मदद से सीवर से ढक्कन को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद ढक्कन के छेद में फंसे चूहे को निकाला गया। इसके बाद चूहे को वापस उसी मेनहोल में छोड़ दिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आसपास के लोगों ने कई तस्वीरें खीचीं और वीडियो भी बनाई, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। 

4 of 6
- फोटो : mirror.co.uk
इनमें से एक वीडियो व कुछ तस्वीरें एनिमल रेस्क्यू टीम के फेसबुक पेज Berufstierrettung Rhein Neckar पर अपलोड की गई है। इस पोस्ट पर अब तक सैकड़ों लोग कमेंट कर चुके हैं। एनिमल रेस्कूयर Michael Sehr ने बताया कि इस चूहे के पिछले दो पैर सीवर में फंसे हुए थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Pleated Jeans
बहुत से लोग एनिमल केयर की तारीफ कर रहे हैं। बहुत से लोग कह रहे हैं कि एक ऐसे जानवर को बचाया है जिसे जानबूझकर मारा जाता है। चूहे के लिए इतना बड़ा बचाव अभियान चलाने को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाया तो वही कुछ लोगों ने तारीफ भी की है। अगली स्लाइड पर देखिए वीडियो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें...

6 of 6
- फोटो : Social News Daily


(साभार- Guardian News)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें