फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति-हुंडई की इन कारों पर शानदार छूट, ऑटोमैटिक मॉडल्स पर भी हैं ऑफर

Thu, 28 Feb 2019 04:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
santro 2018
Maruti और Hyundai अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस शानदार ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। मारुति और हुंडई दोनों ही कार कंपनियां अपनी एंट्री लेवल कार पर फ्री इंश्योरेंस, कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Alto K10
मारुति की सबसे छोटी और लोकप्रिय कार ऑल्टो 800 भारत में आज भी लाखों लोगों की पहली पसंद है इसकी बिक्री की वजह इसका कमाल का माइलेज और कम कीमत है। इस कार में  1.0 लीटर और 796 सीसी का इंजन दिया गया है जो 90 एनएम और 48 एचपी का टार्क जनेरेट करता है। इस कार का माइलेज 24.7 किमी/लीटर का है। कार की कीमत शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.38 लाख रुपये से शुरू है।

 
विज्ञापन

58,000 रुपये का डिस्काउंट

3 of 5
maruti alto k10
मारुति ऑल्टो के10 के 2018 मॉडल के एएमटी वेरिएंट पर मारुति 58,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं इसके पेट्रोल मॉडल पर 53,000 रुपये और CNG मॉडल पर 48,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि ऑल्टो के मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल पर कंपनी 50 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं 7 साल पुरानी कार के एक्सचेंज के बदले 20 हजार रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।
 

सैंट्रो में 1.1 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन

4 of 5
santro 2018
वहीं देश की दूसरी सबसे बड़ी का कंपनी हुंडई की एंट्री लेवल हैचबैक नई सैंट्रो में 1.1 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगा है, जो 69 पीएस की पॉवर और 99 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड एएमटी का फीचर दिया गया है। वहीं सैंट्रो का सीएनजी वर्जन 59 पीएम की पॉवर और 89 एनएम का टॉर्क देता है। सीएनजी वर्जन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। सैंट्रो का पेट्रोल वर्जन 20.3 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वर्जन 30.5 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

35 हजार रुपये का इंश्योरेंस फ्री

5 of 5
Hyundai santro
हुंडई अपनी एंट्री लेवल हैचबैक सैंट्रो पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हुंडई ने अपनी सैंट्रो को पिछले साल के आखिर में री-लॉन्च किया था। वहीं हुंडई भी सैंट्रो के 2018 के मॉडल पर ही छूट दे रही है। सैंट्रो पर 35 हजार रुपये का इंश्योरेंस फ्री मिलेगा। सैंट्रो की शुरुआती कीमत 3.89 लाख रुपये है और इसकी टक्कर मारुति सिलेरियो, वैगन आर से है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें