फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीचरों ने पार की सारी हदें, बच्चों को कमरे में बंद कर छोड़ दिया शिकारी कुत्ता

Mon, 21 Jan 2019 01:37 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Demo pic
गुजरात के अमरेली में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के शिक्षकों ने मासूम बच्चों परह इस कदर जुल्म ढाया कि वो बुरी तरह डर गए हैं। दरअसल, स्कूल की तीन शिक्षिकाओं और प्रिंसिपल समेत पांच लोगों ने स्कूल में पढ़ने वाले 11 छात्रों को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर कमरे में एक शिकारी कुत्ता छोड़ दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह घटना अमरेली के लाठी रोड पर स्थित विद्यासभा स्कूल की है। वैसे आमतौर पर कोई भी शिक्षक स्कूल में बदमाशी करने, पढ़ाते समय शोर करने और कोई भी लेसन याद न करने वाले छात्रों को बेरहमी से पीटते हैं, लेकिन इस स्कूल की महिला टीचरों ने तो सारी हदें ही पार कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति कुत्ते के गले में लगी जंजीर पकड़ कर कमरे में बंद बच्चों की ओर दौड़ा-दौड़ा कर कटवाने की कोशिश कर रहा था और साथ ही उन्हें धमकी देकर डरा भी रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
fir
गुरुकृपा सोसाइटी में रहने वाली नीताबेन चंद्रकांतभाई सेलाणी ने इस मामले में महिला टीचर गीताबेन, सेजलबेन, हिनाबेन और प्रिंसिपल हंसमुख पटेल, शिकारी कुत्ता लेकर आए अज्ञात व्यक्ति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हालांकि यह घटना पिछले साल अक्तूबर महीने की ही है, लेकिन इस घटना से पूरे शिक्षा जगत में सनसनी फैल गई है। 

4 of 5
Demo pic
नीताबेन चंद्रकांतभाई सेलाणी की पौत्री भी विद्यासभा स्कूल में ही पढ़ती है। उन्होंने घटना के बारे में बताया कि स्कूल की शिक्षिकाओं ने उनकी पौत्री समेत कुल 11 बच्चों को कमरे में बंद कर उनके साथ इस प्रकार का जुल्म किया गया। अनुशासन के नाम पर मासूम बच्चों को डराया-धमकाया गया और उन्हें क्लासरूम में भी नहीं बैठने दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों को स्कूल से निकालने की भी धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने प्रिंसिपल समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें