फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिलाने गई थी महिला, खुद ही हो गई शिकार, ऐसी हालत में मिली लाश

Tue, 15 Jan 2019 12:52 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Crocodile - फोटो : Daily Mail
इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला 17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिलाने गई थी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वो खुद ही मगरमच्छ की शिकार हो गई। दूसरे दिन उसके शरीर का एक हिस्सा मगरमच्छ के मुंह में मिला, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन

2 of 6
Deasy Tuwo - फोटो : Daily Mail
महिला पेशे से एक वैज्ञानिक थी और वो इंडोनेशियन रिसर्च फैसिलिटी में काम करती थी। दरअसल, 44 वर्षीय डेजी तुवा लैब में एक बड़े मगरमच्छ को खाना खिलाने गई थी, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह जब रिसर्च फैसिलिटी के कर्मचारी ने मगरमच्छ को देखा तो वो हैरान रह गया। महिला वैज्ञानिक के शरीर का एक हिस्सा उसके मुंह में था, जबकि बाकी के बॉडी पार्ट्स पानी में तैर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
Crocodile - फोटो : Daily Mail
बाद में वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ को पूल से बाहर निकाला और उसके पेट का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई कि मगरमच्छ ने ही महिला वैज्ञानिक को अपना शिकार बनाया था।  

4 of 6
Crocodile - फोटो : Daily Mail
हैरान करने वाली बात तो ये है कि वो मगरमच्छ जिस पूल में था, उसकी दीवार 8 फीट ऊंची थी। ऐसे में ये सोचने वाली बात है कि उसने महिला को अपना शिकार कैसे बनाया होगा। हालांकि रिसर्च सेंटर के अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ ने उतनी ऊंची दीवार तक छलांग लगाकर महिला को अपना निवाला बनाया होगा। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उसने महिला को पूल में कैसे गिराया होगा या फिर वो खुद ही पूल में गिर गई। 
विज्ञापन

5 of 6
Crocodile - फोटो : Daily Mail
बताया जा रहा है कि वो मगरमच्छ पहले भी दूसरे मगरमच्छों पर हमला कर चुका है, लेकिन किसी इंसान पर हमला कर उसे अपना निवाला बनाने का यह पहला मामला है। महिला वैज्ञानिक की डेडबॉडी काफी खराब हालत में पूल में मिली थी, जिसे बाद में बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Crocodile - फोटो : Daily Mail
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उनका कहना है कि फिलहाल वो रिसर्च सेंटर के मालिक की तलाश कर रहे हैं, जो जापान का एक बिजनेसमैन है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने मगरमच्छ को इस तरह रखने की इजाजत ली थी या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें