फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Map: परिवार को गूगल मैप का इस्तेमाल करना पड़ा भारी, नहर में जा गिरी कार, फिर ऐसे बची जान

Tue, 09 Aug 2022 10:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
परिवार को गूगल मैप का इस्तेमाल पड़ा भारी (प्रतीकात्म तस्वीर) - फोटो : iStock
Google Map: आज कल कहीं भी जाते समय लोग गूगल मैप की मदद लेते हैं ताकि रास्ता न भूलें। एक तरह से देखें तो इस ऑनलाइन मैप ने लोगों के सफर को आसान बना दिया है, क्योंकि गूगल मैप की मदद से लोग एक स्थान से दूसरी जगह आसानी से पहुंच जाते हैं। लेकिन कभी-कभी गूगल मैप भी लोगों को धोखा दे देता है। हाल ही में एक शख्स को यात्रा करते समय गूगल मैप की मदद लेना भारी पड़ गया। इसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

केरल में एक परिवार के चार लोग कहीं जा रहे थे जिसके लिए इन लोगों ने गूगल मैप्स की मदद ली। लेकिन इस परिवार को गूगल मैप्स की मदद लेना भारी पड़ गया है। अच्छी बात यह रही है कि उनकी जान बाल-बाल बच गई। दरअसल इस परिवार को गूगल मैप ने यात्रा करते समय गलत रास्ता दिखा दिया जिसकी वजह से इनकी कार नहर में गिर गई, लेकिन गनीमत यह रही कि लोगों की जान बच गई। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। 
विज्ञापन

2 of 5
परिवार को गूगल मैप का इस्तेमाल पड़ा भारी (प्रतीकात्म तस्वीर) - फोटो : iStock
दरअसल केरल का एक परिवार जिसमें चार सदस्य थे किसी यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान परिवार अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए गूगल मैप्स की मदद ले रहा था, लेकिन अचानक दिशा भटकने की वजह कार बाढ़ वाले इलाके में चली गई और कार नहर में जाकर बहने लगी। कार को बहता देख परिवार के लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों की आवाजा सुनकर गांव वाले पहुंचे और कार रस्सी से बांधा। 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार को गूगल मैप का इस्तेमाल पड़ा भारी (प्रतीकात्म तस्वीर) - फोटो : iStock

यह हादसा रात करीब 10 बजे घटी जब परिवार एर्नाकुलम से कुंभनाड वापस आ रहा था। नहर पाराचल में कोट्टायम के करीब स्थित है। बाढ़ वाले इलाके में जाने के बाद कार गिर गई और पानी की धारा में बहने लगी। स्थानीय लोगों को लगा कि कोई हादसा हुआ जिसके बाद उन्होंने इस परिवार की मदद की। 

4 of 5
परिवार को गूगल मैप का इस्तेमाल पड़ा भारी (प्रतीकात्म तस्वीर) - फोटो : iStock
बाढ़ की पानी में कार करीब 300 मीटर बह चुकी थी और परिवार के लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी। लेकिन परिवार वालों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए और लोगों की जान बचाई। अगर स्थानीय लोग समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार को गूगल मैप का इस्तेमाल पड़ा भारी (प्रतीकात्म तस्वीर) - फोटो : iStock

कोट्टायन पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया परिवार के लोग बाइपास से तिरुवथुक्कल-नट्टकोम सीमेंट जंक्शन जा रहे थे तभी यह बड़ा हादसा हुआ। लेकिन स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाई और परिवार को डूबने से पहले बचा लिया। इसके बाद रिश्तेदारों ने परिवार को सुरक्षित घर पहुंचाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें