बचपन से हम सब यही सुनते आए हैं कि बंदर हमारे पूर्वज हैं। किताबों में भी हमने यही बढ़ा था कि इंसान पहले बंदर था, फिर धीरे-धीरे उसमें विकास हुआ और उसने चार पैरों के बजाय दो पैरों पर चलना शुरू कर दिया। लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई आपसे ये कहे कि हम बंदर से नहीं बल्कि एलियन से बने हैं, तो आपको कैसा लगेगा? ये सुनने के बाद शायद आप हैरान रह जाएंगे, लेकिन ये सच है। बात हैरान करने वाली जरूर है, लेकिन एक रिपोर्ट में कुछ ऐसा ही कहा गया है। Humans are not from Earth: a scientific evaluation of the evidence नाम के एक किताब में इंसानों को एलियन बताया गया है। सिर्फ यही नहीं इस किताब में इंसानों को एलियन बताने वाले 13 हाइपोथीसिस और 17 फैक्टर्स भी गिनाए गए हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे में....