फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोड़े खाने से बढ़ता है प्रेम, ऐसा मनना है इस जनजाति की महिलाओं का..

Mon, 15 May 2017 11:39 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : dailymail
दुनिया में न जानें कितनी तरह की जनजातिया हैं जो आज भी पिछड़ी हुई है। जिनकी अपनी एक अलग ही परंपरा है। इन परंपराओं के बारे में जानकर आप भी विश्वास नहीं कर पाएंगे कि दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी जीते हैं। हम बात कर रहे हैं इथोपिया की एक जनजाति की, जहां के लोगों का रहन सहन, पहनावा, खान पान और परंपराएं सब कुछ बेहद ही अजीब हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : dailymail
एक खास तरह की सेरेमनी में इथोपियन महिलाएं कोड़े से मार खाती हैं, उनका ये मानना है कि कोड़े से मार खाना और शरीर पर जख्म बनाना उनके लिए किसी आशीर्वीद से कम नहीं होता है। इस जनजाति का नाम है "हैमर"। हैमर जनजाति के पुरुषों का मानना है कि कोड़े मारने से महिलाओं के प्रेम करने की क्षमता बढ़ती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : dailymail
इस सेरेमनी में हजारों इथोपियन महिलाएं और पुरुष आते हैं। सेरेमनी के बाद विवाह का प्रस्ताव रखा जाता है। इस खास तरह की सेरेमनी में जो महिला सबसे ज्यादा घाव सहती है, उसका विवाह सबसे नौजवान पुरुष से होता है। 

4 of 7
- फोटो : dailymail
इस खास तरह की परंपरा को 'यूकुली बुला' नाम दिया गया है। इस सेरेमनी में महिलाएं पुरुषों से कोड़े खाने के लिए खुद आग्रह करती हैं। इस सेरेमनी में विधवा महिला भी हिस्सा लेती है ताकि वो अपने बलिदान को दिखा कर अपना साथी चुन सके। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : dailymail
हैमर जनजाति की इन फोटोज को जर्मी हंटर ने लिया है, उनसे बात चीत में वहां की महिलाओं ने कहा कि कोड़े खाना हमारा सौभाग्य है। हालांकि कुछ घाव बहुत डरावने और ज्यादा तेज होते हैं लेकिन हम फिर भी इसे खुशी खुशी स्वीकार करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : dailymail
इन घावों को भरने के लिए चोट वाले हिस्से पर मक्खन लगाते हैं, ताकि घाव जल्दी भरे। यहां की महिलाएं सेरेमनी के समय बकरियों के स्किन से बनी  ब्लाउज और स्कर्ट पहनती हैं। उनके 'बाल' ग्रीस और कई तरह के रंगों से सजे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : dailymail
ये सेरेमनी इथोपिया के ओमो रिवर वेली पर ही आयोजित किया जाता है। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें