फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: बोतल बंद हवा बेचकर जमकर कमाई कर रहा ये शख्स, 400 रुपये में मिलती है एक छोटी सी बोतल

Wed, 12 Oct 2022 09:29 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बोतल बंद हवा बेचकर जमकर कमाई कर रहा ये शख्स - फोटो : istagram/medillinair
Entrepreneur Makes Money by Selling Air: बिजनेस करने की लोग काफी कोशिश करते हैं, लेकिन हर बिजनेस में सफलता मिले यह गारंटी नहीं है। बिजनेस को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कई बार बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी बिजनेस में सफलता नहीं मिलती है, लेकिन कभी-कभी लोगों का एक बिजनेस आइडिया उनको बाजार में स्थापित कर सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताएंगे जिसके बिजनेस के सफल होने की किसी को भी उम्मीद नहीं रही होगी। 

कोलंबिया के एक युवक ने हवा बेचने की शुरुआत की और उसका व्यापार सफल भी हो गया है। इस बिजनेस के बारे में आपको भी जानकर हैरानी होगी कि इस लड़के को कैसे सफलता मिली। कोलंबिया का यह युवक छोटी-छोटी बोतल में अपने शहर की हवा को बंद करके बेच रहा है। दुनिया में चीन समेत कई देशों में पहले से ही बोतलों में ताजी हवा बंदकर बेची जा रही है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
बोतल बंद हवा बेचकर जमकर कमाई कर रहा ये शख्स - फोटो : istagram/medillinair
बोतल में हवा भरकर बेचने वाला लड़का कोलंबिया के मेडेलिन का रहने वाला है। अब यह बोतल में हवा पैक करके बेचकर खूब कमाई कर रहा है। यह मेडेलिन की ताजा हवा को एक छोटी बोतल में बंद करता है और उसे 400 रुपये में बेचता है। इसके लड़के का नाम जुआन कार्लोस एल्वाराडो है जिसका बिजनेस सफल हो चुका है। 
विज्ञापन

3 of 5
बोतल बंद हवा बेचकर जमकर कमाई कर रहा ये शख्स - फोटो : istagram/medillinair
कोलंबिया के मेडेलिन शहर को यहां पूरे साल रहने वाले अच्छे मौसम की वजह से सिटी ऑफ इटर्नल स्प्रिंग कहा जाता है। इसलिए जुआन कार्लोस एल्वाराडो ने अपने शहर की हवा को बोतल में बंद करके और मीलों दूर जाकर बचेने का धंधा शुरू किया है। जुआन का कहना है कि वह मेडेलिन की शानदार हवा को इकट्ठा करते हैं और उसे नेचुरल स्वरूप में ही बोतल में बेचते हैं और इसको शुद्ध नहीं किया जाता है। 

Brother Sister Video: बहन ने भाई को बताया इतना बड़ा राज, वीडियो कॉल पर फूट-फूटकर लगा रोने, आप भी देखें

4 of 5
बोतल बंद हवा बेचकर जमकर कमाई कर रहा ये शख्स - फोटो : istagram/medillinair
जुआन ने कांच की बोतलों में हवा को भरने की एक खास टेक्नोलॉजी विकसित है जिससे 15 से 30 मिनट के अंदर 100 प्रतिशत कुदरती हवा बोतल में भर जाती है। उन्होंने बताया है कि पहले ही दिन लोगों ने 77 बोतलें खरीद लीं जिसकी उनको कोई उम्मीद नहीं थी। 

Optical Illusion: इस तस्वीर से होगा आपका आईक्यू लेवल टेस्ट, 20 सेकेंड में बताएं तीन पैर वाले कितने घोड़े हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोतल बंद हवा बेचकर जमकर कमाई कर रहा ये शख्स - फोटो : istagram/medillinair

जुआन कार्लोस एल्वाराडो ने बताया कि फायदा हुआ, तो बोतलों की संख्या बढ़ा दी और तीन दिन में 300 बोतलें बेच दीं। जुआन का कहना है यह बिजनेस आइडिया अजीबोरगीरब लग रहा होगा, लेकिन यह एक रेडीमेड प्रोडक्ट है। अब इस बोतल बंद हवा लोगों को आकर्षित कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें