फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से सिर्फ 28 किलो रह गया था लड़की का वजन, फिर किया कुछ ऐसा कि लगने लगी बेहद खूबसूरत

Wed, 30 Jan 2019 04:58 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Annie windley - फोटो : Instagram
खाना, किसी भी इंसान की सबसे बड़ी जरूरत होती है। इसके बिना किसी का भी जीना संभव ही नहीं है। लेकिन इंग्लैंड की रहने वाली एक लड़की ने लगभग खाना खाना ही छोड़ दिया था, जिसकी वजह से उसका महज 28 किलो हो गया था। उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसकी किसी भी समय मौत हो सकती थी। हालांकि उसके बाद लड़की ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से उसका वजन फिर से बढ़ने लगा और अब वो बेहद खूबसूरत हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
Annie windley - फोटो : Instagram
दरअसल, डर्बीशायर की रहने वाली एनी विंडली जब 15 साल की थी, तभी उसे एनोरेक्सिया नाम की एक जानलेवा बीमारी हो गई थी। इस बीमारी में व्यक्ति को खाने-पीने से डर लगने लगता है कि कहीं खाना खाने से उसका वजन न बढ़ जाए। ये विकार इंसान पर इस कदर हावी हो जाता है कि वो खाना खाना ही छोड़ देता है।   
विज्ञापन

3 of 7
Annie windley - फोटो : Instagram
एनी विंडली को भी इस बीमारी ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। एनी का वजन तेजी से घटने लगा था और एक समय ऐसा आया जब उनका वजन महज 28 किलो रह गया। उस समय एनी को देखने पर ऐसा लगता था, जैसे वो कोई हड्डियों का ढांचा हो। 

4 of 7
Annie windley - फोटो : Instagram
21 साल की उम्र तक एनी ने जैसे-तैसे इस बीमारी से लड़ाई लड़ी, लेकिन उसके बाद उसकी हालत बेहद खराब होने लगी। उसे कई बार अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। दरअसल, एनी के शरीर में जरूरी पोषक तत्व पूरी तरह से खत्म हो गए थे। 
विज्ञापन

5 of 7
Annie windley - फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाने के डर की वजह से एनी ने 5 सालों में सिर्फ ब्रेड और जैम ही खाया था। इस बीच डॉक्टरों ने भी साफ कह दिया था कि अगर एनी ने खाना खाना शुरू नहीं किया तो जल्द ही उसकी मौत हो जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Annie windley - फोटो : Instagram
किसी तरह एनी ने चॉकलेट खाना शुरू किया, जो उसके लिए वरदान साबित हुआ। दरअसल, चॉकलेट खाने से उसका वजन बढ़ने लगा था। बस फिर क्या था, एनी ने चॉकलेट को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर लिया और जैसे-तैसे खाना भी खाने की कोशिश करने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Annie windley - फोटो : Instagram
चॉकलेट की वजह से एनी का वजन बढ़ने लगा। उसका शरीर भरने लगा और चेहरे पर भी रौनक आ गई। एनी ने बताया कि 'पहले मेरी हालत ऐसी हो गई थी कि अगर मैं ढेर सारा खाना देख लूं तो मेरा दिमाग खराब हो जाता था। मैं पागलों की तरह दीवार पर सिर मारने लगती थी। लेकिन ये हैरानी की बात है कि चॉकलेट की वजह से अब मैं बिल्कुल ठीक हो गई हूं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें