फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर का कारोबार कर लाखों कमाता है ये शख्स, पाल रखे हैं 80000 बिच्छू और सांप

Sat, 12 Dec 2020 07:32 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फसल, फल और सब्जियों की खेती करने वाले किसान के साथ ही आपने कई कारोबारियों की सफलता की कहानी पढ़ी होगी। लेकिन दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है, जो बिच्छुओं का जहर बेचकर ही अमीर बन गया। दरअसल, मिस्र की राजधानी काहिरा का रहने वाला मोहम्मद हम्दी बोष्टा नामक एक 25 वर्षीय युवक नम कंपनी का मालिक है। हम्दी इतने महंगे कीमत पर जहर बेचता है, जिसे सुनकर एक बार आपको भी सांप सूंघ जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस अजीबोगरीब शौक को पालने वाले हम्दी पुरातत्व में स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन उन्हें मिस्र के विशाल रेगिस्तान और तटों में बिच्छू के शिकार का काफी शौक था। ऐसे में उन्होंने पढ़ाई को छोड़ अपना पैशन पूरा करने का सपना देखा और आज वह जहर का व्यापार कर मिस्र के सबसे अमीर शख्स में से एक है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हम्दी ने अलग-अलग प्रजाति के 80,000 हजार से भी ज्यादा बिच्छू और सांप पाल रखे हैं। इन सांप और बिच्छुओं से जहर निकालकर दवा बनाने वाली कंपनियों को बेच दिया जाता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बिच्छुओं का जहर निकालने के लिए यूवी लाइट (अल्ट्रावॉयलेट लाइट) की मदद से हल्का सा इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाता है। इलेक्ट्रिक शॉक लगते ही बिच्छुओं का जहर बाहर आ जाता है और उसे स्टोर कर लिया जाता है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिच्छू के एक ग्राम जहर से करीब 20,000 से 50,000 तक एंटीवेनोम (विषरोधक) डोज बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद हम्दी बोष्टा बिच्छुओं के जहर को यूरोप और अमेरिका में सप्लाई करते हैं। यहां  की दवा निर्माता कंपनियां इसका इस्तेमाल एंटीवेनम डोज और हाइपरटेंशन जैसी तमाम बीमारियों की दवाइयां बनाने में करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिच्छू का एक ग्राम जहर बेचने पर उन्हें 10 हजार यूएस डॉलर यानी करीब 7 लाख रुपए मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें