फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सफर से 20 मिनट पहले ही अचानक गायब हो गया इजिप्ट एयरलाइंस का पैसेंजर प्लेन, आज तक नहीं लगा पता

Wed, 13 May 2020 12:51 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
दुनिया में कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिसपर यकीन करना आसान नहीं होता है। कुछ ऐसी ही घटना साल 2016 में घटी थी। दरअसल, दुनिया के अत्याधुनिक एयरपोर्ट से मिस्र के कायरो शहर के लिए इजिप्ट एयरलाइंस का पैसेंजर प्लेन एयरबस-320 कुल 66 लोगों को लेकर उड़ान भरा और अचानक आसमान से ही गायब हो गया था। इस रहस्यमय घटना के घटित हुए इतने दिन बीत गए, लेकिन अभी तक इसका सुराग किसी को नहीं मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इजिप्ट एयरलाइंस का पैसेंजर प्लेन एयरबस-320 18 मई 2016 को पेरिस से मिस्र के कायरो शहर के लिए उड़ान भरी। चार घंटे की इस उड़ान में जहाज ने 3 घंटे 40 मिनट का सफर पूरा भी कर लिया था और मंजिल मात्र 20 मिनट की दूरी पर थी। लेकिन अचानक इस जहाज का संपर्क यातायात केंद्र से टूट गया। इसके बाद यह हवा में ही गुम हो जाता है। हालांकि, इसके गायब होने को लेकर कई तरह की बातें हुईं, लेकिन जहाज का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पहले यह अंदाजा लगाया गया कि शायद विमान को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है, लेकिन फिर बाद में इस तरह के कोई संकेत नहीं मिले। इसके बाद फिर यह माना गया कि शायद विमान कहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा। इसको लेकर फिर तलाशी अभियान शुरू हुआ। कई महीनों तक और कई देशों में विमान की खोजबीन चलती रही, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस जहाज की गुमशुदगी को लेकर दोनों देशों के एयरपोर्ट पर माथापच्ची शुरू हुई। कुछ ही देर में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदे का एक बयान सामने आता है कि लापता एयरबस के सही सलामत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस गुमशुदगी को लेकर किसी भी थ्योरी को खारिज नहीं किया जा सकता है। यह किसी तरह की आतंकवादी कार्रवाई भी हो सकती है या कोई हादसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जानकारी के मुताबिक, इस विमान में कुल 66 लोग सवार थे, जिसमें 56 मुसाफिर समेत 10 चालक दल के सदस्य थे। यह जहाज 20 मिनट में ही अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने वाला था लेकिन यह अचानक रडार की पकड़ से बाहर हो गया। इसके बाद इस जहाज से संपर्क बनाने की कई तरह की कोशिश की गई लेकिन सब नाकाम रही। अबतक इस जहाज का किसी को कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें:

वो रहस्यमय जहाज, जो 239 लोगों के साथ आसमान से ही हो गया था गायब, आज तक नहीं मिला

विमानों का सबसे बड़ा 'कब्रिस्तान', जहां रखे हैं 4000 से अधिक हवाई जहाज और अंतरिक्ष यान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें