Science News: धरती पर जीवन का अस्तित्व अतीत बन जाना तय है, लेकिन सवाल है कि आखिर कब? जीवाश्मों के अध्ययन के मुताबिक, धरती पर जीवन के अस्तित्व को लगभग 3.5 अरब साल हो चुके हैं। इतने सालों में धरती ने कई तरह की आपदाओं का सामना किया है। अब वैज्ञानिकों ने भी धरती पर जीवन को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती पर जिस सिस्टम की वजह से जीवन संभव है, वह बहुत अधिक क्षतिग्रस्त हो गया है।
वैज्ञानिका का कहना है कि इस सिस्टम को इतना अधिक नुकसान पहुंच चुका है कि अब धरती मानवता के लिए सुरक्षित जगह बनने से काफी बाहर हो चुकी है। वैज्ञानिकों की जांच में डराने वाला खुलासा हुआ है। जांत में पता चला है कि प्रदूषण और प्राकृतिक दुनिया के विनाश की वजह से नौ में से छह ग्रहीय सीमाएं खत्म हो चुकी हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, दरअसल यह सीमाएं, जलवायु, जल और वन्यजीव में विविधता है। अब इनके क्षतिग्रस्त होने की वजह से एक स्वस्थ ग्रह को बनाए रखने की क्षमता के फेल होने का खतरा बढ़ चुका है।