दशहरा 2026: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा। भगवान श्रीराम ने दशहरा के दिन अंहकार से भरे लंकापति रावण का वध किया था। हिंदू धर्म में दशहरा यानी विजयादशमी का खास महत्व है। विजयादशमी के दिन जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस मौक पर हम रामायण से जुड़े कुछ रहस्यों और कहानियों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है।
कहा जाता है कि श्रीलंका में रामायण और भगवान राम से जुड़े कई चिन्ह और सबूत अभी भी मौजूद हैं। श्रीलंका में स्थित स्थल भगवान श्रीराम और रावण से जुड़ी कई सच्चाई बयां करते हैं। नवरात्र समाप्त होने के बाद दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है जिसे विजयदशमी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दशमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था।