फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.5 किलो सोना बिछाकर बनाई रंगोली, हार, चूड़ियों और अंगूठियों से तैयार इस डिजाइन ने सबको किया हैरान

Tue, 10 Nov 2026 04:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों सोने के गहनों से बनी रंगोली छाई हुई है। इस रंगोली को करीब 6.5 किलो सोने से बनाया गया है।  सोने के 213 अलग-अलग गहनों और टुकड़ों को मिलाकर रंगोली तैयार की गई है। 
विज्ञापन
1 of 1
6.5 किलो सोना बिछाकर बनाई रंगोली, हार, चूड़ियों और अंगूठियों से तैयार इस डिजाइन ने सबको किया हैरान - फोटो : instagram
दिवाली पर घरों में फूलों, रंगों और चावल से बनी रंगोलियां देखने को मिलती हैं, लेकिन दुबई में इस बार रंगोली बनाने का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। इस रंगोली ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां रंगों और फूलों की जगह सोने के गहनों से भव्य रंगोली तैयार की गई है। इसकी चमक और खूबसूरत डिजाइन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, दुबई के सिटी सेंटर डीरा में 6 नवंबर को एक ज्वेलरी ब्रांड ने इस खास गोल्ड रंगोली को पेश किया। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने इसका उद्घाटन किया। इस अनोखी कलाकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

 6.5 किलो सोने से बनाई गई रंगोली

इस रंगोली को तैयार करने में करीब 6.5 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसे सोने के 213 अलग-अलग गहनों और टुकड़ों को मिलाकर बनाया गया। रंगोली का आकार लगभग 2×2 मीटर रखा गया है। इसमें सोने के हार, चूड़ियां, अंगूठियां और बालियां शामिल की गईं। सभी गहनों को बेहद सावधानी से एक खास पैटर्न में सजाया गया। रंगोली में दोनों तरफ एक जैसा डिजाइन और त्योहार से जुड़े शुभ प्रतीक बनाए गए, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।

10 लोगों की टीम ने 16 घंटे में किया तैयार

सोने के सैकड़ों गहनों को एक खूबसूरत डिजाइन में सजाना आसान नहीं था, जिसके लिए 10 लोगों की विशेष टीम लगाई गई थी। टीम ने करीब 16 घंटे तक लगातार मेहनत करके इस रंगोली को तैयार किया। हर गहने को हाथों से उठाकर तय जगह पर सजाया गया। काफी मेहनत और बारीकी से तैयार हुई इस रंगोली की चमक ने आयोजन में पहुंचे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।




लड़की ने पाकिस्तानी गाने पर किया शानदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका, लोगों की टिकी निगाहें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

गोल्ड से बनी इस अनोखी रंगोली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग इसके डिजाइन और भव्यता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे बेहद शानदार बताया, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इतनी शाही रंगोली सिर्फ दुबई में ही देखने को मिल सकती है।

वायरल वीडियो: जमीन पर घूमने के बजाय पटाखों के ढेर में जा गिरी चकरी, फिर हुआ ऐसा धमाका कि फैल गई दहशत

खास आकर्षण बनी रंगोली

सोने से बनी यह रंगोली दुबई में आयोजित हो रहे फेस्टिवल ऑफ लाइट्स का हिस्सा है। इस उत्सव का आयोजन दुबई के फेस्टिवल और रिटेल विभाग के सहयोग से किया गया है। यह आयोजन 12 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान शहर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और त्योहार से जुड़ी खास सजावट देखने को मिल रही है।

खाना पहुंचाने में हुई देरी तो नाराज हुआ ग्राहक, साइकिल पर डिलीवरी करता देख किया कुछ ऐसा, वीडियो ने जीता दिल

इस तरह भारत की पारंपरिक रंगोली कला को दुबई में एक बिल्कुल नए और शाही अंदाज में पेश किया गया है। फूलों और रंगों की जगह सोने के गहनों से बनी इस रंगोली ने न सिर्फ लोगों को हैरान किया, बल्कि दिवाली के जश्न को भी खास बना दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें