फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी पीएम पर साधा निशाना, इमरान को बताया सेना की कठपुतली

Sun, 29 Sep 2019 09:03 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गौतम गंभीर-इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व के सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए लंबे भाषण को लेकर निशाना साधा है। गंभीर ने इमरान के भाषण की तुलना पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण से की और इमरान पर हमला बोला।
विज्ञापन

2 of 4
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने पाक पीएम इमरान खान को सेना की कठपुतली कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, हर देश को 15 मिनट का समय दिया गया था। इसमें कोई क्या करता है, यह उसका चरित्र और बौद्धिकता बताता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां शांति और विकास की बात की, वहीं पाकिस्तानी सेना की कठपुतली ने न्यूक्लियर वॉर की धमकी दी।
विज्ञापन

3 of 4
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : पीटीआई
गौतम गंभीर ने आगे इमरान खान पर निशाना साधते हुए लिखा कि यह वही शख्स है, जिसने कश्मीर में शांति को बढ़ावा देने की बात कही थी। गंभीर लगातार पाकिस्तान के खिलाड़ियों और नेताओं पर अपने बायनों निशाना साधते रहते हैं।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social media
मालूम हो कि, पीएम मोदी ने यूएनजीसीए में दिए अपने भाषण में कहा था कि, भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है, जबकि इमरान कश्मीर को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। इमरान ने यूएन में 50 मिनट का भाषण दिया, जबकि हर देश को 15 मिनट तक ही भाषण देने का वक्त मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें