फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

Tue, 29 Oct 2024 06:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में कई स्थानों पर दीपावली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। इन स्थानों पर दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी होती है और लोग पटाखे भी नहीं जलाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली - फोटो : adobe stock
Diwali 2024: भारत में दीपावली का त्योहार (Diwali 2024) बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि जब 14 सालों के बाद भगवान श्री राम वनवास से लौटकर अयोध्या वापस आए थे, तो लोगों ने घी के दीपक जलाए थे। तभी से ही दिवाली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार का बेहद खास महत्व है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इसके साथ ही लोग अपने घर और मंदिरों में दीपक जलाते हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में भी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। 

हालांकि, भारत में कई स्थानों पर दीपावली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। इन स्थानों पर दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी होती है और लोग पटाखे भी नहीं जलाते हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आइए जानते हैं कि आखिर भारत के इन जगहों पर रोशनी का त्योहार दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है और इसके पीछे की मान्यता क्या है?
विज्ञापन

2 of 5
भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली - फोटो : Adobe Stock
इस साल रोशनी का त्योहार दिवाली 31 अक्तूबर  ( October 31, 2024 Diwali) को मनाई जाएगी। दिवाली की हर तरफ धूम है, लेकिन दक्षिण भारत में कुछ स्थानों पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। रोशनी के त्योहार को नहीं मनाने के पीछे एक मान्यता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली - फोटो : Adobe Stock
भारत के केरल राज्य में दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। राज्य के सिर्फ कोच्चि शहर में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर इस राज्य में दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है? यहां पर दिवाली नहीं मनाए जाने के पीछे की कुछ वजहे हैं। 

Egypt Pyramids: चार हजार साल पुराने रहस्य से उठा पर्दा, वैज्ञानिकों का दावा- ऐसे बनाए गए थे मिस्र में पिरामिड

4 of 5
भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली - फोटो : Adobe Stock
मान्यता है कि केरल के राजा महाबली की दिवाली के दिन मौत हुई थी। इसके कारण तब से यहां पर दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। केरल में दिवाली न मनाने की पीछे दूसरी वजह यह भी है कि हिंदू धर्म के लोग बहुत कम हैं। यह भी बताया जाता है कि राज्य में इस समय बारिश होती है जिसकी वजह से पटाखे और दीये नहीं जलते हैं। 

Asteroid News: धरती की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड? नासा ने जारी की चेतावनी, जानिए क्या है खतरा?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली - फोटो : Adobe stock
तमिलनाडु राज्य में भी कुछ जगहों पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। वहां पर लोग नरक चतुदर्शी का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें