Divorce Temple Japan: किसी महिला का उसके पति से तलाक जीवन भर के लिए दर्द देने वाला होता है। तलाक से सिर्फ पति-पत्नी अलग नहीं होते हैं, बल्कि दो परिवार भी अलग हो जाते हैं। इसके अलावा तलाक का सबसे बुरा प्रभाव संतानों पर पड़ता है। समाज में तलाक को अच्छा नहीं कहा जाता है, लेकिन जब पति-पत्नी के बीच रिश्ते बेहद खराब हो जाते हैं, तो सिर्फ एक मात्र तलाक का रास्ता बचता है।
दुनिया में कई ऐसे समुदाय हैं, जिनमें तलाक को बुरा माना जाता है। तलाक के बाद महिलाओं का जीवन मुश्किल भरा हो जाता है। उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जापान में तलाकशुदा महिलाओं के लिए एक मंदिर (Divorce Temple Japan) बनाया गया था, जो सैकड़ों साल पुराना है। इस मंदिर का निर्माण करीब 600 साल पहले महिलाओं को सशक्त करने के लिए बनाया गया था। इस मंदिर को डिवॉर्स टेम्पल के नामा से जाता है। बताया जाता है कि यह महिलाओं के लिए दूसरा घर हुआ करता था। आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...