वैज्ञानिकों ने अमेरिका में एक अनोखा जीव खोजा है जिसकी लंबाई 55 फीट है। यह समुद्री राक्षस डायनासोर के समय का है जिसका नाम इचिथ्योसॉर है। यह समुद्री जीव एक तरह की मछली है। वैज्ञानिकों के रिसर्च में चौकाने वाला खुलासा हुआ है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। रिसर्च के मुताबिक, मछली की तरह दिखने वाले समुद्री सरीसृपों का आकार 24 करोड़ साल पहले बहुत तेजी से बढ़ा। इस अनोखे जीव के सिर का आकार 6.5 फीट है।
कैलिफोर्निया के स्क्रिप्स कॉलेज में जीव विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर रिसर्चर लार्स शमित्ज ने इन जीव पर स्टडी की है। उन्होंने अपनी स्टडी में बताया है कि व्हेल की तुलना में इचिथ्योसॉर का आकार बहुत तेजी से बढ़ा। उस दौरान जब धरती से डायनासोर जैसे जीव खत्म हो रहे थे। वैज्ञानिकों ने इस जीव के मिलने के बारे में कहा है कि यह एक बड़ी खोज है। वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती पर जीवन के विकास से संबंधित कई रहस्य खुल सकते हैं।