पृथ्वी पर ऐसी कई रहस्यमय जगह हैं, जिनके किस्से कहानियों को आप लोगों ने जरूर सुना होगा। वैज्ञानिक लाख जतन करने के बाद भी इनकी पहेलियों को अब तक सुलझा नहीं पाए हैं। अपने अनोखे और विचित्र पहलुओं को लेकर अक्सर ये स्थान सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं अमेरिका के डेथ वैली की। कहा जाता है कि इस रहस्यमय स्थान पर भारी भरकम पत्थर सैकड़ों फीट तक अपने आप खिसककर चलते हैं। आखिर ये पत्थर अपने आप कैसे खिसकते हैं? इसे लेकर कई रिसर्च इस जगह पर हुई हैं, उसके बाद भी इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। इन्हीं कारणों से देश विदेश से कई पर्यटक इस रहस्यमय जगह को देखने के लिए आते हैं। ये स्थान कैलिफोर्निया के दक्षिण पूर्व में स्थित नेवादा राज्य के पास में स्थित है। ये रहस्यमय स्थान 225 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है।