फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mon, 02 Nov 2026 06:17 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान मुरासु को लेकर अलर्ट किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान आंध्र प्रदेश के नेल्लोर-नरसापुर तट पर ओंगोल के पास टकरा सकता है। इस तूफान से देश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट - फोटो : AI
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान मुरासु पश्चिम मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है और तेज गति से उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ रहा है। यह तूफान 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर सुबह के बीच आंध्र प्रदेश के नेल्लोर-नरसापुर तट पर ओंगोल के पास टकरा सकता है। हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा होगी। 

मौसम विभाग ने 1 नवंबर 2026 को पुष्टि की कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इस चक्रवाती तूफान का नाम मुरासु रखा गया है। यह तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय है। इस तूफान की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र में बनने वाले चक्रवातों के नाम WMO और ESCAP की समिति द्वारा तैयार सूची के आधार पर रखे जाते हैं। इस सूची में 13 देशों द्वारा सुझाए गए नाम शामिल हैं। मुरासु नाम भारत की ओर से सुझाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट - फोटो : ANI Photos
क्या है मुरासु का अर्थ? 

तमिल भाषा में मुरासु का अर्थ प्राचीन ढोल या ड्रम है। पुराने समय में इस वाद्य यंत्र का गांवों में जानकारी फैलाने और प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इस नाम का चुनाव किया गया है। यह नाम भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से सिस्टम के चक्रवाती तूफान की श्रेणी में पहुंचने पर दिया जाता है।


विज्ञापन

3 of 5
तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट - फोटो : ANI
1 नवंबर दोपहर में यह तूफान चेन्नई से करीब 560 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, विशाखापट्टनम से 660 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और नेल्लोर से 630 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में मौजूद था। मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान लगातार मजबूत हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि संभावना है कि यह 2 नवंबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान बनेगा, जिसके बाद यह आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ेगा। 
 

180 की रफ्तार में दौड़ी वंदे भारत, गिलास का पानी तक नहीं हिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

4 of 5
तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट - फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में हो सकती है भारी बारिश
 
मौसम विभाग ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में 2 और 3 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।  उत्तरी तमिलनाडु के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाओं से पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मुरासु एक मध्यम तीव्रता का चक्रवात बन सकता है, लेकिन भारी बारिश और तेज हवाओं से नुकसान आशंका है। 
 

गुलाबी साड़ी पहनकर लड़की ने बड़ी मुश्किल गाने पर लगाए शानदार ठुमके, डांस वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट - फोटो : ANI
इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में, 1 और 2 नवंबर को तमिलनाडु में, 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 3 नवंबर 2026 को तेलंगाना में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें