फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश के पूर्व राष्ट्रपति ने 35000 महिलाओं से बनाए थे संबंध, 600 बार हुई थी हत्या की कोशिश

Tue, 05 Mar 2019 07:19 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Fidel Castro - फोटो : Social media
कैरेबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है क्यूबा, जिसके पूर्व राष्ट्रपति के बारे में कहा जाता है कि 82 साल की उम्र तक उन्होंने 35000 महिलाओं से संबंध बनाए थे। इस बात का खुलासा उन पर बनी एक डॉक्युमेंट्री में किया गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक अधिकारी के हवाले से कहा था कि वो रोजाना दिन में करीब दो महिलाओं के साथ संबंध बनाते थे। यह सिलसिला करीब चार दशकों से भी ज्यादा समय तक चला था। 
विज्ञापन

2 of 6
Fidel Castro - फोटो : Social media
क्यूबा के इस पूर्व राष्ट्रपति का नाम है फिदेल कास्त्रो। साल 1959 में क्रांति के जरिए अमेरिकी पिट्ठू फुल्गेंकियो बतिस्ता की तानाशाही को उखाड़ फेंक कर वो सत्ता में आए थे। उन्हें कम्युनिस्ट क्यूबा का जनक माना जाता था। 25 नवंबर, 2016 को 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।  
विज्ञापन

3 of 6
Fidel Castro - फोटो : Social media
फिदेल कास्त्रो ब्रिटेन की महारानी और थाईलैंड के राजा के बाद दुनिया के तीसरे ऐसे राष्ट्राध्यक्ष थे, जिसने सबसे लंबे समय तक राज किया। वर्ष 1959 से 1976 तक वे क्यूबा के प्रधानमंत्री और वर्ष 1976 से 2008 तक राष्ट्रपति रहे थे। 

4 of 6
Fidel Castro - फोटो : Social media
फिदेल कास्त्रो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ये रिकॉर्ड उन्होंने भाषण देकर बनाया था। 29 सितंबर, 1960 को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में 4 घंटे 29 मिनट का भाषण दिया था। उनका 7 घंटे 10 मिनट का सबसे लंबा भाषण क्यूबा में वर्ष 1986 में रिकॉर्ड किया गया था। ये भाषण उन्होंने हवाना में कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के कार्यक्रम में दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Fidel Castro Cow - फोटो : Social media
कास्त्रो की गाय के नाम भी एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। कास्त्रो की गाय उब्रे ब्लांसा के नाम सबसे ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड है। इस गाय ने एक दिन में 110 लीटर दूध देकर कास्त्रो की गाय उब्रे ब्लांसा के नाम सबसे ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड है। इस गाय ने एक दिन में 110 लीटर दूध देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Fidel Castro - फोटो : Social media
कास्त्रो का दावा था कि 600 से ज्यादा बार उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। इसके लिए उन्होंने मुख्य रूप से अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया था। उनका दावा था कि उनकी हत्या के लिए जहरीली दवाओं, जहरीली सिगार, विस्फोटक और जहरीले पाउडर से लेकर तमाम तरह की चीजों का इस्तेमाल किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें