फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, जानिए क्या है अनोखी परंपरा

Sun, 13 Apr 2025 03:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिमी अफ्रीका में एक ऐसी जनजाति रहती है, जो एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करती है। इस जनजाति शादी करने के लिए किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। यहां पर परंपरा की वजह से लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी - फोटो : Adobe Stock
Ajab-Gajab News: दुनिया के कई देशों में आज भी लोग अजीबोगरीब रीति रिवाजों और परंपराओं का पालन करते हैं। जनजातियां और आदिवासी प्रजातियां अपनी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। शादी को लेकर हर जगह लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं और रीति रिवाज होते हैं। लेकिन आज हम आपको अपनी इस खबर में एक ऐसी परंपरा को बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 

पश्चिमी अफ्रीका में एक ऐसी जनजाति रहती है, जो एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करती है। इस जनजाति शादी करने के लिए किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। यहां पर परंपरा की वजह से लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं। इस अनोखे रस्म और रिवाज से जुड़ी बातों के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी - फोटो : Adobe Stock
दरअसल, पश्चिमी अफ्रीका में रहने वाली इस जनजाति का नाम वोदाब्बे है। इस जनजाति के लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं। इस तरह की शादी वोदाब्बे  जनजाति के लोगों की पहचान है। इस जनजाति के लोगों में एक-दूसरे की पत्नी को चुराने की अनोखी परंपरा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी - फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जनजाति के लोग पहली शादी घर अपने परिवार के लोगों की मर्जी से करते हैं, लेकिन दूसरी शादी करने का रिवाज थोड़ा अनोखा है। इस जनजाति में दूसरी शादी के लिए दूसरे की पत्नी को चुराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो दूसरी शादी करने का अधिकार भी नहीं मिलता है।

Viral Video: शख्स ने गर्मी में ठंडी हवा खाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देख लोग बोले- हम 50 लाख देंगे

4 of 5
दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी - फोटो : Adobe Stock
इस जनजाति के लोगों के बीच हर साल एक फेस्टिवल का आयोजन होता, जिसका नाम गेरेवोल फेस्टिवल है। इस आयोजन के दौरान लड़के सज-धज कर अपने चेहरे को रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस और तरह-तरह की गतिविधियों से दूसरे की पत्नीयों को रिझाते हैं।

Zara Hatke: यह है दुनिया का इकलौता ऐसा शहर, जहां सिर्फ मिलता है शाकाहारी भोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी - फोटो : Adobe Stock
हालांकि, इस दौरान यह ख्याल रखा जाता है कि उसके पति को इस बात की जानकारी न हो। इसके बाद अगर कोई महिला दूसरे पुरूष के साथ भाग जाती है तो उस समुदाय के लोग दोनों को ढूंढकर उनकी शादी करा देते हैं। इस दूसरी शादी को लव मैरिज के तौर पर स्वीकार किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें