पर्ची पर लिखे मैसेज को पढ़ते श्रेयस
- फोटो : PTI
मैच के बाद अय्यर ने कहा कि उनकी टीम सनराइजर्स के दो सलामी बल्लेबाजों की हिटिंग क्षमता के सामने कुछ नहीं कर सकी। श्रेयस ने कहा कि उन्होंने शुरू में जो लक्ष्य निर्धारित किया था, उससे वे कम से कम 20 रन ऊपर थे, लेकिन घरेलू टीम ने इस तरह की बल्लेबाजी की कि यह लक्ष्य भी कम लगने लगा। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यह शानदार स्कोर था। फिर भी मुझे हंसी आ रही है कि सनराइजर्स ने दो ओवर शेष रहते इसका पीछा किया। हम कुछ कैच ले सकते थे, लेकिन वह (अभिषेक) भाग्यशाली थे। वह असाधारण थे। हमने उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की। अभिषेक और हेड के बीच शुरुआती साझेदारी शानदार थी। उन्होंने हमें इसका फायदा उठाने के ज्यादा मौके नहीं दिए।'