चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस के चपेट में आज विश्व के कई देश हैं। इस वायरस से निपटना हर देश के लिए चुनौती बन चुका है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए भी हर देश कुछ न कुछ कदम आगे बढ़ा रहे हैं। लोग एक जगह पर इकट्ठा न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस वायरस के चपेट में ईरान भी है। ईरान में अभी तक करीब 15,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 800 से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। ईरान के जेलों में भी बड़ी संख्या में कैदी बंद थे।