फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले जब दिनेश कार्तिक ने छीन ली थी बांग्लादेश के मुंह से जीत, आखिरी गेंद पर जड़ा था छक्का

Wed, 18 Mar 2020 02:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिनेश कार्तिक
साल 2018 में आज ही के दिन श्रीलंका के कोलंबो में दिनेश कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट की एक यादगार पारी खेली थी और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में सफल रहे थे। मार्च के महीने में टीम इंडिया रोहित शर्मा के नेतृत्व में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज 'निदहास ट्रॉफी' खेलने के लिए श्रीलंका गई थी। 

दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद होने वाली इस सीरीज के लिए विराट, धोनी, बुमराह, भुवनेश्वर, हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया था और रोहित को एकदम युवा टीम के साथ दौरे पर भेजा गया था। टीम ने भी रोहित की कप्तानी में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक का  सफर तय किया और बांग्लादेश के साथ खिताबी मुकाबले में उतरी।
विज्ञापन

2 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : social Media
मैच में रोहित ने टॉस जीता और बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने सब्बीर रहमान के 77 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ गेंदों में 166 रन बनाए और भारत के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा।

जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने चार ओवर में ही धवन और रैना का विकेट गंवा दिया। हालांकि राहुल और रोहित ने तेजी से रन बनाते हुए दस ओवर में 84 रन बना दिए। इस वक्त तक भारत को जीत के लिए 60 गेंदों में 83 रन की जरुरत थी और उसके पास सात विकेट बाकी थी। लेकिन रोहित के 42 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट होने के बाद भारतीय टीम के विकेट गिरते रहे और फिर उसे 12 गेंदों में 34 रन की जरूरत थी।
विज्ञापन

3 of 6
दिनेश कार्तिक
18 ओवर की समाप्ति के बाद क्रीज पर विजय शंकर 15 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे थे और दिनेश कार्तिक नए बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस वक्त बांग्लादेश की तरफ से रूबेल हुसैन 19वें ओवर की गेंदबाजी करने आए। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने वो किया जो भारतीय क्रिकेट के साथ उनके करियर का भी यादगार दिन बन गया। कार्तिक ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की हुसैन की उस ओवर में दो छक्के और दो चौके की मदद से 22 रन जड़ दिए। 

4 of 6
दिनेश कार्तिक
यहां के बाद आखिरी ओवर में भारत को छह गेंदों में 12 रन की दरकार थी और भारत की तरफ से स्ट्राइक पर थे विजय शंकर तो वहीं गेंदबाजी कर रहे थे सौम्य सरकार। इसके बाद शंकर ने शुरुआत की दो गेंदों में सिर्फ एक और ओवर की चार गेंद खेलकर पांच रन बनाए। इस वक्त तक मैच लगभग भारत के हाथ से निकल गया था और बंगलादेशी खिलाड़ियों ने जश्न मानना भी शुरू कर दिया था। लेकिन पांचवीं गेंद पर शंकर के आउट होने के बाद भारत को जीत के लिए एक गेंद में पांच रन की जरूरत थी और सामने थे दिनेश कार्तिक। 
विज्ञापन

5 of 6
दिनेश कार्तिक
फिर सरकार ने ऑफ साइड में फुल लेंग्थ की गेंद फेंकी और दिनेश कार्तिक ने इनसाइड आउट शॉट खेलते हुए कवर के ऊपर से एक फ्लैट छक्का जड़ दिया और देखते-देखते खामोशी वाले स्टेडियम में इंडिया.. इंडिया की आवाज गूंज उठी और हर तरफ कार्तिक छा गए। कार्तिक इस मैच में आठ गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : SELF
कुछ ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच।
  • पहली गेंद: सौम्य सरकार की गेंद के सामने थे विजय शंकर, वाइड, एक रन मिला।
  • पहली गेंद: विजय शंकर कोई रन नहीं बना सके
  • दूसरी गेंद: विजय ने एक रन लेकर कार्तिक को स्ट्राइक दी।
  • तीसरी गेंद: कार्तिक ने डीप पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन लिया।
  • चौथी गेंद: विजय ने थर्ड मैन की तरफ चौका जड़ा।
  • पांचवीं गेंद: विजय 19 गेंदों में 17 रन बनाकर मेहदी के हाथों कैच आउट हुए। हालांकि दौड़कर साइड बदलने के कारण स्ट्राइक चेंज हो गई।
  • छठी गेंद: कार्तिक ने छक्का मारकर भारत को निदहास ट्राफी का चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें