फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कैसे कोरोना का एक मरीज 50,000 से भी ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है?

Wed, 25 Mar 2020 07:19 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के संक्रमण से विश्व के कई देशों में कोहराम मचा हुआ है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस वायरस ने भारत को भी अपने चपेट में ले लिया है। इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है। फिलहाल लोगों से दूरी बनाकर रहना ही इस वायरस से बचने का एकमात्र उपाय है। क्योंकि इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति न जाने कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है। विशेषज्ञों की माने तो कोरोना से संक्रमित पीड़ित 50,000 से भी ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लंदन के इंटेंसिव केयर मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. ह्यू मॉन्टगोमरी के मुताबिक कोरोना वायरस सबसे अधिक संक्रमित होने वाला वायरस है। इस वायरस से संक्रमित होने वाला व्यक्ति से हजारों लोगों को ये वायरस चपेट में ले सकता है। इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. ह्यू के मुताबिक सामान्य फ्लू होने पर औसतन 1.3 से 1.4 लोग संक्रमित होते हैं। यह संक्रमित व्यक्ति भी आगे लोगों को संक्रमित करते हैं और यह चक्र आगे 10 बार तक चलता है। इस प्रकार से संक्रमित व्यक्ति 14 लोगों को चपेट में ले लेते हैं। कोरोना वायरस इससे कहीं ज्यादा खतरनाक है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. ह्यू ने कहा कि कोरोना का संक्रमण एक से तीन को हो सकता है और यह आगे 10 के लेयर में भी बढ़ते हैं तो तकरीबन 59,000 लोग संक्रमित हो सकते हैं। उदाहरण के लिए -
  • 1 से 3
  • 3 से 9
  • 9 से 27
  • 27 से 81
  • 81 से 243
  • 243 से 729
  • 729 से 2187
  • 2187 से 6561
  • 6561 से 19683
  • 19683 से 59,049 लोगों को यह वायरस संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि संक्रमित होने वाले लोगों में से कुछ लोग ही बीमार पड़ेंगे और बहुत कम लोगों को आईसीयू में रखने की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें