फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comet: दुनिया पर मंडरा रहा खतरा? धरती की तरफ बढ़ रहा इतिहास का सबसे बड़ा धूमकेतु

Wed, 13 Apr 2022 11:50 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? - फोटो : iStock
The largest comet in history moving towards the earth: अतंरिक्ष रहस्यों से भरा हुआ है जहां हर दिन कोई न कोई नई घटना घटती रहती है। इनमें कई घटनाएं ऐसी होती हैं जिनसे धरती को खतरा रहता है। अब एक बार फिर अंतरिक्ष में एक ऐसी घटना हुई है जिसकी वजह से धरती पर खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे की वजह इतिहास का सबसे विशालकाय धूमकेतु है जो धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। यह धूमकेतु धरती की तरफ 35,405 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। 

इस धूमकेतु का वजन 500 ट्रिलियन टन है जिसका बर्फीला नाभिक 128 किमी चौड़ा है। यह धूमकेतु दूसरे कॉमेट की तुलना में 50 गुना अधिक बड़ा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इतिहास के सबसे विशालकाय धूमकेतु से धरती को कोई खतरा है? आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? - फोटो : iStock
धरती की तरफ तेजी बढ़ रहे धूमकेतु से डरने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि यह धूमकेतु सूरज से करीब 1.60 अरब किमी से ज्यादा नजदीक नहीं आएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? - फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस धूमकेतु का नाम  C/2014 UN271 है जिसे पहली बार नवंबर 2010 में देखा गया था जो उस समय सूरज से 4.82 अरब किमी दूर था। उस समय यह धूमकेतु सौर मंडल के किनारे-किनारे अपने केंद्र की तरफ घूम रहा था। 

4 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? - फोटो : iStock
रिपोर्ट के मुताबिक, C/2014 UN271 धूमकेतु का द्रव्यमान दूसरों धूमकेतुओं से एक लाख गुना बड़ा है। यह आमतौर पर सूरज के करीब देखे जाते हैं। जब यह पहली बार देखा गया था तब से ही वैज्ञानिक इस पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? - फोटो : iStock

हबल स्पेस टेलिस्कोप की तस्वीरों से पता चला आकार

इस धूमकेतु पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि साल 2031 में इसकी यात्रा धरती से शनि जितनी दूरी पर खत्म होगी। हबल स्पेस टेलिस्कोप से खींची गईं तस्वीरों से इस विशालकाय धूमकेतु के आकार पता लगाया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? - फोटो : iStock
किसी भी धूमकेतु के आकार का पता लगाना बेहद मुश्किल काम होता है, क्योंकि धूल के कणों से घिरा होता है। इसकी वजह से इसे देखने में कठिनाई आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों ने इस धूमकेतु का पता लगाने के लिए कंप्यूटर मॉडल्स का इस्तेमाल किया है। बताया जा रहा है कि धरती की तरफ बढ़ रहा यह धूमकेतु अरबों साल पुराना है। अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे वैज्ञानिक आए दिन नए-नए खुलासे करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें