फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान की बात: जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली?

Fri, 15 Oct 2021 03:35 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली? - फोटो : Pixabay
दुनिया भर में विशाल पैमाने पर कोयले की कमी को महसूस किया जा रहा है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश के कई पावर प्लांट में महज कुछ ही दिनों का कोयला स्टॉक बचा हुआ है। ऐसे में संभावना ये जताई जा रही है कि जल्द ही एक विशाल पैमाने पर देश को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। बिजली उत्पादन की कमी से आने वाले वक्तों में कई दिक्कतों का सामना हम लोगों को करना पड़ेगा। इसका एक नकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। बिजली ना होने के कारण कई इंडस्ट्रीज थम सकती हैं। इसका सीधा असर देश के लाखों लोगों और उनकी आमदनी पर पड़ने वाला है। कोयला संकट की इस विकट परिस्थिति में आपके भीतर ये सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर कोयले से किस प्रकार से बिजली को बनाया जाता है? इसी कड़ी में आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि कैसे कोयला की सहायता से बिजली का उत्पादन कैसे किया जाता है?
विज्ञापन

2 of 5
जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली? - फोटो : Pixabay
सबसे पहले खदानों से मालगाड़ी या किसी अन्य साधनों की मदद से पावर प्लांट तक कोयले को मंगाया जाता है। कोयले को मांगाने के बाद उसको बारीक पाउडर के समान पीसा जाता है, ताकि उसका इस्तेमाल आगे के कार्यों के लिए किया जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली? - फोटो : Pixabay
पिसे हुए इस कोयले का प्रयोग बॉयलर के भीतर पानी को गर्म करने के लिए होता है। पानी जब काफी गर्म हो जाता है, तो वह एक हाई प्रेशर स्टीम के रूप में बदल जाता है। इस हाई प्रेशर स्टीम का इस्तेमाल टरबाइन को घुमाने के लिए किया जाता है।

4 of 5
जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली? - फोटो : pixabay
हाई प्रेशर स्टीम के भाप से टरबाइन को काफी तेजी से घुमाया जाता है। ये टरबाइन जनरेटर से जुड़े हुए होते हैं। टरबाइन जब घूमते हैं, तो जनरेटर के भीतर मैग्नेटिक फील्ड उत्पन्न होती है। इसी मैग्नेटिक फील्ड की मदद से बिजली बनती है और ग्रिड के सहारे उसे देश भर में पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली? - फोटो : Pixabay
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है। उसके बावजूद देश को विशाल स्तर पर कोयले की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसका एक बड़ा कारण ये बताया जा रहा है कि बीते साल कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में कोयले का उत्पादन काफी कम कर दिया गया था, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश में मानसून सीजन के समय खूब बारिश हुई थी। ऐसे में कई खदानों के बंद होने की वजह से कोयला का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें