1996 में स्कॉटलैंड में सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रांसफर के जरिए ही डॉली नाम की कृत्रिम भेड़ तैयार की गई थी। इसे वैज्ञानिक जगत में बड़ी कामयाबी माना गया। आगे चलकर इसी सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रांसफर के जरिए 20 अन्य जन्तुओं के क्लोन तैयार किए गए जिसमें गाय, सूअर, कुत्ते, चुहे और बिल्ली जैसे जानवर शामिल हैं।