फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2019: देश में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, जानिए 10 बड़ी बातें

Sat, 26 Jan 2019 01:29 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
republic day parade - फोटो : PTI
विज्ञापन
देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी पूरी दुनिया को देश की ताकत दिखाई दी, साथ ही हमारी विविधता में एकता की प्रतीक झांकिया लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला और वायुसेना ने हवा में अपने करतब दिखाए। चलिए जानते हैं गणतंत्र दिवस की दस बड़ी बातें-
विज्ञापन

2 of 11
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अमर जवान ज्योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीन सर्विस चीफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 11
narendra modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। पीएम के बाद अरुण जेटली समेत अन्य मंत्रियों ने लोगों को बधाई दी।

4 of 11
republic day graphics
राजपथ पर टी-90 टैंक ने राष्ट्रपति को सलामी दी। इस समय यह भारत की सबसे बड़ी ताकत है। सर्फेंस माइन्स क्लीयरिंग सिस्टम चारों दिशाओं में घूमकर वार कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
republic day
सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी ने गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

6 of 11
भावना कस्तूरी - फोटो : ANI
लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने आज राजपथ पर इतिहास रच दिया। उन्होंने भारतीय सेना की सर्विस कॉर्प्स का नेतृत्व किया। दिलचस्प बात यह है कि इस मार्चिंग कंटिनजेंट में उनके अलावा कोई महिला जवान शामिल नहीं थी। वह भारत के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली महिला बन गई हैं।
विज्ञापन

7 of 11
republic day
गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस बार 22 झांकियों को चुना गया है। सबसे खास बात यह है कि 11 साल बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की झांकी को शामिल किया गया।

8 of 11
70th republic day 2019 - फोटो : Social Media
भारत-तिब्बत सीमा पर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर जवानों ने गणतंत्र दिवस मनाया। यहां का तापमान -30 डिग्री सेल्सियस है।

9 of 11
f
कई राज्यों की झांकी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की झलक दिखाई दी। ऐसा इसलिए क्योंकि गणतंत्र दिवस आयोजन की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती थी। 

10 of 11
g
गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा विपक्षी नेताओं ने भी शिरकत की। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और देव गौड़ा भी शामिल थे। 

11 of 11
republic day graphics
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने बांग्लादेशी समकक्ष को पश्चिम बंगाल की सिलिगुड़ी सीमा के पास स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा पर मिठाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next