China Found Water on Moon: चांद पर जीवन की खोज करते हुए चीन को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल, चांद पर पानी के होने की पुष्टि भारत के चंद्रयान-1 और अमेरिका के LRO ने पहले भी की है। लेकिन चीन के चांगई-5 ने इस बात की पुष्टि कर दी है। हालांकि, वहां धरती की तरह पानी में बहाव नहीं है। यह अंधेरे वाले हिस्से में मौजूद क्रेटर्स यानी गड्ढों में जमी बर्फ में मौजूद है या फिर हाइड्रेटेड पत्थरों में। वहीं अब चीन के लूनर लैंडर चांगई-5 (Chang'E-5 Lunar Lander) ने भी पानी खोज निकाला है। इसके साथ ही उसके स्रोत के बारे में भी जानकारी हासिल की है। यहां पर ज्यादातर पानी चांद के अंदर मौजूद है।
चीन की इस खोज की रिपोर्ट Nature Communications जर्नल में प्रकाशित हुई जानकारी के मुताबिक, चीन का लूनर लैंडर चांगई-5 (Chang'E-5 Lunar Lander) ऐसी पहली प्रयोगशाला है, जिसने चांद पर रहते हुए पानी की खोज की है। जबकि चंद्रयान-1 या LRO ने चांद के चारों ओर चक्कर लगाते हुए पानी की खोज की थी। वहीं चांगई-5 लूनर लैंडर चांद के उस इलाके में है, जहां पर आजतक कोई और लैंडर या रोवर नहीं पहुंचा।