आमतौर पर कई लोग मछली पकड़ने का शौक रखते हैं और अक्सर झील में या तालाब में मछली पकड़ने जाते हैं। कई बार इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बाद पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल, कनाडा के एक मछुआरे के साथ झील में मछली पकड़ते समय कुछ ऐसा हुआ, जिससे रातों रात उसकी किस्मत बदल गई। मछली पकड़ते हुए उन्होंने एक विशालकाय दुर्लभ जीव को पकड़ा, जिसे देख कर सब हैरान रह गए हैं। कनाडा के यीव्स बाइसन ने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि एक दिन मछली पकड़ते समय उनके साथ कुछ ऐसा होगा कि उनकी जिंदगी ही बदल जाएगी। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद से यीव्स बाइसन की हर तरफ चर्चा हो रही है। अचंभित करने वाली बात तो ये है कि ये जीव कोई साधारण जीव नहीं है।