इतिहास के पन्नों में आपने चंगेज खान, हलाकू और तैमूरलंग जैसे कई खूनी लोगों के बारे में पढ़ा होगा, जिन्होंने हजारों-लाखों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। आज हम आपको कुछ इसी तरह के एक खूनी शख्स के बारे में बताएंगे, जिसने एक ही रात में सात हजार लोगों का कत्ल करवा दिया था। इस शख्स को दुनिया 'बूचर ऑफ बांग्लादेश' यानी 'बांग्लादेश का कसाई' कहती है। उस रात उसने इतनी बर्बरता की कि उस दौर के लोग आज भी उसका नाम सुनकर ही सिहर उठते हैं।
टिक्का खान नामक यह शख्स पाकिस्तानी सेना का 4-स्टार जनरल था और पाकिस्तान का पहला थल सेनाध्यक्ष भी था। इसका जन्म 10 फरवरी 1915 को रावलपिंडी के पास ही एक गांव में हुआ था। टिक्का खान भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से पढ़ाई करने के बाद साल 1935 में ब्रिटिश भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। उसके बाद 1940 में वह कमीशंड ऑफिसर बन गया। उसने जर्मनी के खिलाफ दूसरे विश्व युद्ध में भी हिस्सा लिया था।