क्या है कॉन्फ्रेंस टूरिज्म?
- फोटो : iStock
क्या है कॉन्फ्रेंस टूरिज्म?
भारत के लिए यह शब्द नया है, लेकिन दुनिया में कॉन्फ्रेंस टूरिज्म का इस्तेमाल काफी लंबे समय से हो रहा है। कॉन्फ्रेंस टूरिज्म एक तरह का पर्यटन है। इसमें लोग समागमों, सम्मेलनों, वर्कशॉप्स, सेमिनार्स और अन्य आयोजनों के लिए अलग-अलग स्थलों पर यात्रा करते हैं। यह टूरिज्म विशेष तौर पर व्यापारिक और पेशेवर उद्देश्यों के लिए होता है और व्यवसायिक, शैक्षिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, और सामाजिक आयोजनों का हिस्सा हो सकता है।