शादी में गिफ्ट मिली किताबें
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हा बने सूर्यकांत को उनके ससुराल वालों ने दहेज के रूप में एक लाख रुपये की एक हजार किताबें दी हैं। इनमें बेहतरीन किताबों का खास कलेक्शन है, जिसमें रबींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चटर्जी और शरत चंद्र चटोपाध्याय जैसे देश के नामी बंगाली लेखकों के अलावा हैरी पॉटर जैसी किताबें भी शामिल हैं। इन किताबों को 150 किलोमीटर दूर से खासतौर पर मंगाया गया था।